फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity will shine in the district with Rs 192 crores

Meerut News: मेरठ में 800 पुलिस आरक्षियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Sat, 08 Feb 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity will shine in the district with Rs 192 crores
मेरठ। प्रदेश में चल रही 60 हजार पुलिस आरक्षियों की भर्ती प्रक्रिया के बाद प्रशिक्षण की तैयारी भी शुरू हो गई है। मेरठ पीटीएस में भी 800 आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा ने मेरठ पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक की। डीजी प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा ने जनपद स्तर पर जेटीसी और आरटीसी प्रारम्भ होने के संबंध में तैयारियों और कार्यवाही की समीक्षा की।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाईन गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में पुलिस महानिरीक्षक पीटीएस मेरठ भारती सिंह, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी डॉ.विपिन ताडा, एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा ने भाग लिया। गोष्ठी में मेरठ जोन के अन्य जनपदों के एसएसपी और एसपी द्वारा अपने-अपने जनपदों के नोडल अधिकारी के साथ ऑनलाईन वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
विज्ञापन

---------------
सुभारती के विद्यार्थी सीखेंगे पुलिसिंग
मेरठ। सुभारती यूनिवर्सिटी के 40 विद्यार्थी जनपद में चार थानों में एक महीने का प्रशिक्षण लेकर पुलिसिंग की जानकारी लेंगे। पुलिस महानिदेशक नियम एवं ग्रंथ आशीष गुप्ता की अध्यक्षता में पुलिस लाइन के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 20 छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। गोष्ठी में एपीईएल के द्वितीय चरण की प्रगति के बारे में विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में परतापुर, टीपीनगर, कंकरखेड़ा और जानी थानों में छात्र-छात्राओं को रोजाना चार घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण एक माह चलेगा। इस दौरान विद्यार्थी पुलिस की कार्य प्रमाणी, उनके नियम, कर्तव्य आदि की जानकारी हासिल करेंगे। गोष्ठी में एसएसपी डॉ० विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात डॉ० राकेश कुमार मिश्र, एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र, एएसपी अंतरिक्ष जैन, सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल, सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed