{"_id":"6803ed83ff9eb9b50e03899b","slug":"electricity-system-in-the-district-is-disrupted-due-to-rain-and-storm-meerut-news-c-26-1-sal1002-140502-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और आंधी से जिलेभर में बिजली व्यवस्था चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और आंधी से जिलेभर में बिजली व्यवस्था चौपट
विज्ञापन
चौसाना में विद्युत लाइन ठीक करते कर्मचारी । संवाद
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/ कैराना/ कांधला/ थानाभवन/ ऊन/ झिंझाना/ गढ़ीपुख्ता/ जलालाबाद। शुक्रवार की रात हुई बारिश और आंधी से जिलेभर में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। शहर से लेकर देहात क्षेत्र में कई घंटे आपूर्ति बाधित रही। जिसके कारण पेयजलापूर्ति भी नहीं हो सकी। बाबरी, चौसाना क्षेत्र में पेड़ गिरने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार की रात करीब 11 बजे किरोड़ी रोड पर 11 हजारी लाइन में बारिश और आंधी के बाद फाल्ट आ गया था, जिसके कारण शामली तहसील, कुड़ाना रोड, रेल पार कॉलोनी, बनत में आपूर्ति बाधित रही। तहसील फीडर की आपूर्ति करीब 12 घंटे बाद सुचारु कराई जा सकी।
थानाभवन में रात में बिजली आपूर्ति गुल रहने के कारण सुबह के समय लोगों को पेयजलापूर्ति नहीं मिल सकी। सुभाष सैनी, रामपाल, विरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे ही आपूर्ति चालू हो सकी। बाबरी में बारिश, आंधी के बाद पेड़ टूटकर बिजली लाइन पर गिर गया।
विज्ञापन
दथेड़ा, चौसाना, टोडा और खोड़समा बिजली घरों से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति 9 घंटे से अधिक बाधित रही, वहीं कुछ गांवों के लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। दथेड़ा बिजलीघर से जुड़े अधिकतर गांवों में बिजली आपूर्ति रात 12 बजे तक बहाल कर दी गई थी।
गढ़ी हसनपुर में बिजली शनिवार सुबह 7 बजे के बाद ही आ सकी। चौसाना बिजलीघर की लाइनों पर रात 12 बजे आपूर्ति चालू हो गई।

चौसाना में विद्युत लाइन ठीक करते कर्मचारी । संवाद- फोटो : संवाद