Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity supply will be disrupted at many places in the city today

Meerut News: शहर में आज कई स्थानों पर बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Mon, 22 Sep 2025 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply will be disrupted at many places in the city today
मरम्मत कार्य कराएगा विद्युत निगम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण आज शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर के रामलीला ग्राउंड उपकेंद्र क्षेत्र, एल ब्लॉक उपकेंद्र क्षेत्र, पीएल शर्मा अस्पताल उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। डिफेंस, सदर और बेगमपुल उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बिजली नहीं रहेगी। कंकरखेड़ा देहात और शहर क्षेत्र में सुबह 10 से 12 बजे तक, सैनिक विहार उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 1, पल्लवपुरम-1 उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, पल्लवपुरम -2 उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सोफीपुर उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक, सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 10 से 11 बजे तक, मंगलपांडे नगर क्षेत्र में दोपहर 3 बजे से 4:30 तक बिजली नहीं रहेगी। सेंट लुक्स उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा विवि उपकेंद्र क्षेत्र, न्यू सूरजकुंड, जागृति विहार, गंगानगर आदि क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


कैंप लगाकर सुनीं गईं उपभोक्ताओं की समस्याएं
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में सोमवार को उपभोक्ता समाधान शिविर लगाए गए। यहां मेरठ में भी प्रबंध निदेशक पीवीवीवीएनएल ईशा दुहन के निर्देशन में विवि उपकेंद्र क्षेत्र में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याएं सुनीं गई। 100 से अधिक समस्याएं आईं जिनका निस्तारण कराया गया। कैंप में बिजली बिल सुधार, बिजली मीटर लगाए जाने, नए कनेक्शन, कनेक्शन हटवाए जाने, भार वृद्धि आदि से संबंधित समस्याएं आईं। मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा व अधिशासी अभियंता महेश कुमार ने भी कैंप में पहुंचकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया। आज भी विभाग की ओर से से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed