फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity of 50 thousand people will remain for 20 hours

बीस घंटे गुल रहेगी पचास हजार लोगों की बिजली

Thu, 11 Jul 2019 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity of 50 thousand people will remain for 20 hours
Electricity of 50 thousand people will remain for 20 hours
मेरठ। टाउन हाल बिजलीघर पर बुधवार को होने वाला क्षमतावृद्धि कार्य बारिश के चलते नहीं हो सका। यह काम बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 4 बजे तक होगा। इसके चलते क्षेत्र के करीब 50 हजार लोगों को बीस घंटे बिजली आपूर्ति नहीं होगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता प्रथम मनोज अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि 33 केवी टाउन हाल बिजलीघर पर रखे पावर ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि कार्य के लिए बुधवार को शटडाउन लेने का प्लान बनाया गया था। लेकिन बिजलीघर पर बारिश का भरने के कारण काम नहीं हो पाया। अब यह कार्य बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 4 बजे तक किया जाएगा। इसके चलते टाउन हाल से ऊर्जीकृत 11 केवी फीडर दिल्ली गेट, पत्थरवालान, रेलवे रोड, केसरगंज और घंटाघर की बिजली बीस घंटे प्रभावित रहेगी। मनोज अग्रवाल ने कहा कि इस दौरान उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शिफ्टवाइज विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed