फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity jam for the second day due to repair work of railway line

Meerut News: रेलवे लाइन के मरम्मत कार्य से दूसरे दिन भी बिजली बंबा जाम

Thu, 17 Oct 2024 05:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Electricity jam for the second day due to repair work of railway line
फोटो
विज्ञापन

- यातायात पुलिस की खराब व्यवस्था से दिनभर जूझते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ-हापुड़ रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य शुरु होने के चलते खरखौदा- मोहिउद्दीनपुर पर वाहनों को बंद किया गया है। दूसरे दिन बुधवार को भी बिजली बंबा बाईपास पर भीषण जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए कोई यातायात पुलिसकर्मी नहीं दिखा। यह कार्य 19 अक्तूबर तक यह कार्य चलेगा। इससे यहां यातायात पुलिस व्यवस्था सुधारने में नाकाम साबित हो रही है।

रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते दिल्ली रोड पर मोहिउद्दीनपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर बिजली बंबा से निकाला गया। गढ़मुक्तेश्वर व हापुड़ की तरफ से खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर से दिल्ली रोड आने वाले वाहनों को भी बिजली बंबा बाइपास से भेजा गया। इससे यहां वाहनों का दबाव बढ़ गया। वाहनों को डायवर्ट करने की वजह से बिजली बंबा बाईपास पर जाम की स्थिति बनी रही। यूं तो यहां पर एक टीएसआई, दो सिपाही, दो होमगार्ड की डयूटी लगाई गई है। इसके बावजूद जाम खुलवाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार एक टीएसआई, दो सिपाही और दो होमगार्ड की डयूटी बिजली बंबा बाईपास पर लगाई गई है। यातायात में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। 19 अक्तूबर तक बिजली बंबा बाईपास पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article