{"_id":"5d59b9848ebc3e89f71213e4","slug":"electricity-derailed-in-the-rain-meerut-news-mrt438825217","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश में पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश में पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दो दिन से लगी बारिश की झड़ी में शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई। कहीं 33 केवी लाइन में फाल्ट हुए तो कहीं 11 केवी लाइनों में। ट्रांसफार्मर से लेकर इंसुलेटर तक जवाब दे गए। एक दर्जन से ज्यादा बिजलीघर क्षेत्रों में बिजली नहीं आने से लोग पानी के लिए परेशान रहे। बारिश के चलते लाइन स्टाफ को फाल्ट तलाशने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शनिवार को शुरू हुई बारिश रविवार दोपहर तक होती रही। ऐसे में शहर से लेकर गांव तक कई जगह बिजली लाइनों में फाल्ट हो गए। शहर के लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, विकासपुरी, हापुड़ रोड, नौचंदी, सिविल लाइन, सेंट लुक्स, एमईएस, पुराना आरटीओ, टाउन हाल, गंगानगर, लेडीज पार्क, शारदा रोड, टीपीनगर, पल्लवपुरम आदि बिजलीघर क्षेत्र में दर्जनों फाल्ट होने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। पांडव नगर में सुबह करीब 4 बजे गई बिजली 12 घंटे बाद लौटी। यही हाल गंगानगर का भी रहा। बिना बिजली नगर निगम से आपूर्ति किया जाने वाला पानी भी घरों तक नहीं पहुंचा। निगम के अधिकतर नलकूपों पर जनरेटर व्यवस्था नहीं है। पीवीवीएनएल लाइन स्टाफ को बारिश में फाल्ट ढूंढने और उसे ठीक करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश बंद होने के बाद ही फाल्ट ठीक हो सके। अधीक्षण अभियंता शहर एके पाठक ने बताया कि बारिश की वजह से लाइनों में ब्रेकडाउन हो गए थे। इन्हें बारिश में ही ठीक कराया गया। जहां बड़े फाल्ट थे वहीं ठीक करने में दिक्कत हुई। बारिश बंद होने के बाद सभी जगह बिजली आपूर्ति सामान्य करा दी गई।
हापुड़ रोड बिजलीघर पर केबल बॉक्स फुंका
हापुड़ रोड बिजलीघर पर शाम को केबल बॉक्स फुंक गया। इसके चलते क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहा। बिजलीघर से लोगों को मेंटीनेंस कार्य होने की जानकारी दी जाती रही। रात करीब आठ बजे केबल बॉक्स ठीक कर आपूर्ति सुचारु की जा सकी। यहां करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
यहां सबसे ज्यादा प्रभावित रही आपूर्ति
क्षेत्र का नाम प्रभावित समय
पांडव नगर करीब 12 घंटे
लिसाड़ी नगर करीब 10 घंटे
विकासपुरी करीब 9 घंटे
गंगानगर करीब 7 घंटे
लालकुर्ती करीब 5 घंटे
हापुड़ रोड करीब 4 घंटे
थापरनगर करीब 3 घंटे
जलीकोठी करीब 5 घंटे
रोहटा रोड करीब 5 घंटे
खैरनगर व कोटला करीब 6 घंटे
शारदा रोड व टीपीनगर करीब 5 घंटे
नौचंदी करीब 6 घंटे