फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity department team that went to collect dues was chased and beaten

Meerut News: बकाया वसूली करने गई बिजली विभाग की टीम को दौड़ाकर पीटा

Sat, 23 Nov 2024 04:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Electricity department team that went to collect dues was chased and beaten
मेरठ। किठौर के जलालुद्दीनपुरा में बकाया वसूली करने गई बिजली विभाग की टीम को शुक्रवार को दौड़ाकर पीटा। जेई घायल हो गए। अवर अभियंता की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अवर अभियंता डीके देवरस ने बताया कि शुक्रवार को वह कस्बे के मोहल्ला जलालुद्दीनपुरा में टीम के साथ बकाया वसूली करने गए थे। क्षेत्र के उपभोक्ता दिलशाद पर विभाग के लगभग 66 हजार रुपये बकाया है। उससे बकाया जमा कराने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया, जिसके बाद उसका कनेक्शन काटने का प्रयास किया तो दिलशाद ने मारपीट व गाली गलौज शुरू कर दी। टीम को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

आरोप है की उक्त लोगों नेे सरकारी दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए तथा कनेक्शन की वीडियो वाला मोबाइल छीनकर सभी वीडियो डिलीट कर दी। विद्युतकर्मी वहां से भागकर थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी विद्युतकर्मियों को वहां से निकाला। अवर अभियंता की ओर से दिलशाद और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। शांति भंग में चालान किया जाएगा। शाम सात बजे तक मुकदमा कायम नहीं किया गया था। क्षेत्र के अधिशासी अभियंता रविंद्र प्रकाश ने बताया कि बकाया वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में अक्सर विद्युत कर्मियों के साथ मारपीट हो रही है। इस संबंध में एसएसपी को भी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर में दातागंज मार्ग पर हादसे के बाद वैन में फंसा छात्र। संवाद

शाहजहांपुर में दातागंज मार्ग पर हादसे के बाद वैन में फंसा छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed