फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity crisis in many areas, people are also facing water shortage

Meerut News: कई इलाकों में बिजली संकट, पानी की किल्लत से भी जूझ रहे लोग

Sun, 24 May 2026 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis in many areas, people are also facing water shortage
निरीक्षण करते पीवीवीएनएल के एमडी
भीषण गर्मी के बीच शनिवार को भी बिजली कटौती, बिजली के बार-बार आने-जाने और कम वोल्टेज ने लोगों परेशान किया। सिविल लाइन क्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी सहित कई कॉलोनियों में तीन से चार घंटे बिजली गुल रही। इस कारण लोगों को पीने के पानी का भी संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन


मानसरोवर कॉलोनी निवासी गौरव मित्तल अधिवक्ता ने बताया कि शिकायत करने पर विद्युत अधिकारियों ने फोन नहीं उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामलों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेता राकेश माहेश्वरी ने मोहकमपुर, देवलोक, सूर्य पैलेस और श्रीराम पैलेस जैसी कॉलोनियों में भी बिजली कटौती से परेशानी बताई। पांडव नगर, सर्वोदय कॉलोनी, आर्य नगर, शिवलोकपुरी कंकरखेड़ा, सैनिक विहार और श्रद्धापुरी में भी यही हाल रहा। जागृति विहार, शास्त्रीनगर, अजंता कॉलोनी, जनकपुरी और दामोदर कॉलोनी के लोग भी प्रभावित हुए। टीपीनगर क्षेत्र की गुप्ता कॉलोनी, साबुन गोदाम, चंद्रलोक और मलियाना में भी बिजली की समस्या रही। प्रदीप अरोड़ा और आयुष कौशल का कहना है कि बिजली के बार-बार आने-जाने और कम वोल्टेज के कारण बिजली के उपकरण नहीं चल पा रहे हैं। बार-बार बिजली आने-जाने से उपकरण खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन



विद्युत विभाग का पक्ष
मुख्य अभियंता मेरठ-1 रजनीकांत मिश्र का कहना है कि खराबी होते ही उसे ठीक कराने के लिए विद्युत कर्मचारियों की टीमों को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्युत अधिकारी और कर्मचारी हालात को काबू करने में दिन-रात लगे हुए हैं। उपभोक्ताओं की परेशानी दूर करने के प्रयास लगातार जारी हैं। मिश्र ने विश्वास दिलाया कि जल्दी ही हालात पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्बाध आपूर्ति के प्रयास

मुख्य अभियंता मेरठ-2 गुरजीत सिंह का कहना है कि भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खराबी को तत्काल कर्मचारियों को भेजकर ठीक कराया जा रहा है। विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी कर्मचारी इस चुनौती भरे समय में सक्रियता से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed