फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricians will return to work today, under engineers will boycott work

पीवीवीएनल कर्मियों का कार्यबहिष्कार खत्म, अब अवर अभियंताओं का शुरू

Wed, 20 Nov 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Electricians will return to work today, under engineers will boycott work
मेरठ। पीएफ घोटाले के विरोध में बिजली कर्मियों का चल रहा 48 घंटे का कार्य बहिष्कार तो बुधवार सुबह 8 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन सुबह दस बजे से अवर अभियंताओं का तीन दिन का कार्य बहिष्कार शुरू हो जाएगा। यह 23 नवंबर शाम पांच बजे तक चलेगा। ऐसे में उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। हालांकि कैश काउंटर खुलने से उपभोक्ताओं को राहत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

यूपीपीसीएल में हुए बिजली कर्मियों के 2268 करोड़ रुपये घोटाले के विरोध में बिजली कर्मचारी आंदोलनरत है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश भर के बिजली कर्मी 48 घंटे के कार्य बहिष्कार पर हैं। ऐसे में पिछले दो दिन से न तो कैश काउंटर खोले गए और न ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जा सका। कैश काउंटर बंद होने के चलते उपभोक्ता अपना बिजली बिल भी जमा नहीं कर सके। जिन उपभोक्ताओं की देय बिल तिथि निकल गई अब उन्हें पेनाल्टी का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार को भी लोग बिल जमा कराने के लिए कैश काउंटरों पर पहुंचे, लेकिन वहां ताला लटका होने के चलते बैरंग लौटना पड़ा। बिजली कर्मियों का कार्य बहिष्कार तो बुधवार सुबह 8 बजे खत्म होने पर आफिस कार्य सुचारु रूप से शुरू हो जाएगा। लेकिन अब राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने तीन दिन के कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया है। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दूबे के आह्वान पर बिजली कर्मी भी राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन को पूरा समर्थन देंगे। कोई भी कर्मचारी अवर अभियंताओं से संबंधित कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

सरकार के फैसले लेने में देरी से उपभोक्ता परेशान
सरकार ने अभी तक बिजली कर्मियों के पीएफ मामले में कोई आदेश नहीं दिया है। बिजली कर्मियों की मांग है कि सरकार उनके पीएफ की जिम्मेदारी ले। आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। इस संबंध में संघर्ष समिति और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता विफल हो चुकी है। इसके चलते कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार का असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडी को सौंपा मांग ज्ञापन
मंगलवार को बिजली कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर ऊर्जा भवन पर धरना दिया। सभा की अध्यक्षता मुख्य अभियंता विराग बंसल ने की और संचालन रवींद्र मोतला ने किया। कर्मचारी नेता सीपी सिंह के नेतृत्व में एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर विवेक सक्सेना, संदीप पांडेय, जतन सिंह, मांगेराम, बिजेंद्र पहलवान, राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed