{"_id":"6a6cc6b70485012d300ff998","slug":"electrical-equipment-stolen-from-farmers-tubewells-meerut-news-c-73-1-mct1008-108131-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किसानों की ट्यूबवेल से बिजली उपकरण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किसानों की ट्यूबवेल से बिजली उपकरण चोरी
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के हर्रा-गोटका मार्ग पर स्थित किसानों की ट्यूबवेल से हजारों रुपये के बिजली उपकरण चोरी हो गए। शुक्रवार सुबह किसानों को घटना का पता चला। चोर बृहस्पतिवार देर रात ट्यूबवेल की दीवार में कुंबल कर अंदर घुसे। उन्होंने मोटर, स्टार्टर और ऑपरेटर सहित हजारों रुपये के बिजली उपकरण चुरा लिए। कस्बा हर्रा निवासी नदीम और मोहम्मद ने बताया कि शुक्रवार सुबह ट्यूबवेल पर पहुंचने पर उन्हें दीवार टूटी हुई मिली और सामान गायब था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित किसानों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-- -- --
विज्ञापन