{"_id":"5df689078ebc3e87b07064f5","slug":"electric-motor-theft-from-tubewells-mawana-news-mrt4589587181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल से बिजली के मोटर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल से बिजली के मोटर चोरी
विज्ञापन
ट्यूबवेल से बिजली के मोटर चोरी
फलावदा। क्षेत्र में इन दिनों बिजली मोटर चोर गिरोह का आतंक चल रहा है। देर रात चोरों ने करीब आधा दर्जन नलकूपों के ताले तोड़कर मोटर चोरी कर लिए। चोर गिरोह के आतंक से किसान परेशान हैं।
शनिवार देर रात चोरों ने झंझारपुर के जंगल में बच्चन सिंह पुत्र विजयपाल, बहजादका निवासी रविंद्र पाल पुत्र अभयराम, वीरेंद्र, धीर सिंह पुत्र छोटेलाल निवासी बहजाद का झंझाडपुर के जंगल से ट्यूबवेल पर लगे बिजली का मोटर चोरी कर लिया। कस्बा निवासी इरफान पुत्र रफीक का मोजीपुरा मार्ग से कुंबल लगाकर मोटर, स्टार्टर एवं केबल चोरी कर लिया। पीड़ित किसानों ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
वहीं एक सप्ताह पूर्व गांव मंदवाड़ी, गुडम, बातनोर आदि गांवों के जंगल से चोरों ने करीब एक दर्जन किसानों के नलकूप के मोटर, स्टार्टर तथा केबल आदि चोरी कर लिए थे। क्षेत्र में मोटर चोर सक्रिय होने के कारण किसान भयभीत हैं। पूर्व में दी गई चोरी की तहरीर पर भी पुलिस मोटर चोरों को पकड़ नहीं पाई है, जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।