फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   electric forum is good for custmer

उपभोक्ताओं के लिए कारगर साबित हो रहे विद्युत व्यथा निवारण फोरम

Sun, 08 Dec 2019 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
electric forum is good for custmer
मेरठ। बिजली विभाग के अधिकारियों से परेशान उपभोक्ताओं के लिए विद्युत व्यथा निवारण फोरम बेहद कारगर साबित हो रहे हैं। यह बात प्रदेश के विद्युत लोकपाल वीके सिंह ने शनिवार को मुख्य अभियंता कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को विद्युत व्यथा निवारण फोरम के तहत आए केसों की सुनवाई करने पहुंचे थे। इस दौरान 18 में से दो केसों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी केसों में अगली सुनवाई के लिए तारीख दी गई है।
विज्ञापन

वीके सिंह ने कहा कि विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण करने के लिए उप्र विद्युत नियामक आयोग ने मंडल स्तर पर विद्युत व्यथा निवारण फोरम का गठन किया है। फोरम द्वारा तीन माह में शिकायत का निस्तारण करने का प्रावधान है। इसके बाद उपभोक्ता विद्युत लोकपाल लखनऊ के यहां अपील कर सकता है। उन्होंने फोरम का प्रचार प्रसार नहीं करने पर पीवीवीएनएल को आड़े हाथाें लिया। कहा कि आयोग ने फोरम की जानकारी देने के लिए सभी बिजलीघरों पर वॉल पेंटिंग, बिजली बिलों के पीछे फोरम का पता छापने के निर्देश दिए हैं। लेकिन विभाग इसके प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी और कर्मचारी फोरम के आदेश का अनुपालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। इस मौके पर विद्युत व्यथा निवारण फोरम मेरठ मंडल के अध्यक्ष प्रवीन कुमार, मुख्य अभियंता एसबी यादव, तकनीकी सदस्य आरपी सिंह, लोकपाल के सलाहकार अखिल कुमार, अधिशासी अभियंता अरब सिंह, एपीआरओ एचके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed