{"_id":"5f1459988ebc3e63dd0bfe52","slug":"electric-contract-worker-dies-due-to-electric-shock-in-hastinapur-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के हस्तिनापुर में करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत, ग्रामीणों का जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के हस्तिनापुर में करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत, ग्रामीणों का जमकर हंगामा
Sun, 19 Jul 2020 08:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 Jul 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में विद्युत लाइन पर काम कर रहे संविदाकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाया। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
बताया गया कि एलएनटी कंपनी द्वारा क्षेत्र में विद्युत लाइन का कार्य चल रहा था, इसमें नलकूपों के लिए लाइनें अलग की जा रही हैं। इसी दौरान संविदाकर्मी कार्य में लगा हुआ था कि अचानक लाइन में करंट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नहीं टल रहा कोरोना का खतरा, सहारनपुर में एक ही परिवार के 12 सदस्य मिले संक्रमित
विज्ञापन
एसडीओ हस्तिनापुर विनय शर्मा के अनुसार सेटडाउन लेकर कार्य किया जा रहा था फिर लाइन में करंट कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है। एनएलटी कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।
उधर, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/