फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elections of 62 Cantonment Boards including Meerut postponed!

Meerut News: मेरठ समेत 62 छावनी परिषदों के चुनाव टले!

Thu, 16 Mar 2023 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Elections of 62 Cantonment Boards including Meerut postponed!
मेरठ। मेरठ समेत 62 छावनी परिषदों के चुनाव टलने के आसार हैं। बुधवार को दोपहर बाद से अटकलों का दौर है। हालांकि चुनाव टलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चुनाव टलने की अटकलों ने दावेदारों को सकते में डाल दिया है। दरअसल, दावेदारों की तरफ से चुनाव को लेकर सभी कार्य पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन

मेरठ की बात करें तो वर्ष 2015 में मेरठ में मतदाताओं की संख्या 63000 थी। कोर्ट के आदेश पर छावनी के करीब 50 प्रतिशत लोगों के वोट काट दिए गए थे। वोट कटने के बाद ये संख्या लगभग 28000 रह गई है। ऐसे में मतदाताओं में आक्रोश है। वहीं प्रत्याशी भी इस बात से नाराज हैं की मतदाता जो विधानसभा में वोट करता है उसको छावनी बोर्ड में चुनाव का अधिकार नहीं है। इन बातों को उच्च स्तर पर भी जिला स्तर के माध्यम से भेजा गया है। परिणाम स्वरूप सरकार की तरफ से इस संबंध में वैचारिक निर्णय लेने तक चुनाव स्थगित करने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मेरठ छावनी बोर्ड चुनाव इससे पहले 2003 में बोर्ड भंग होने के बाद पिटीशन के चलते वर्ष 2010 में चुनाव हुए थे। छावनी के रिहायशी क्षेत्रों को नगर निगम क्षेत्र में शामिल करने के साथ कैंट बोर्ड एक्ट 2020 को भी लागू किया जाना है, जिसके चलते संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया पर विराम लगाने की तैयारी केंद्र सरकार की तरफ से की जा रही है।देर रात तक दावेदारों के साथ विभागीय अधिकारी भी चुनाव स्थगित होने की पुष्टि में जुटे रहे। छावनी परिषद अधिकारियों के पास तक भी देर रात तक फोन आते रहे। छावनी परिषद सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिसूचना जारी होने के बाद आपात स्थिति में ही चुनाव स्थगित किए जाते हैं।
विज्ञापन

चुनाव स्थगित होने की नहीं है सूचना

- चुनाव स्थगित होने की कोई सूचना नहीं आई है। इस संबंध में कोई लिखित आदेश नहीं आया है। - ज्योति कुमार, सीईओ, छावनी परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed