फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elections in six blocks today, six elected chiefs unopposed

छह ब्लॉकों में चुनाव आज, छह निर्विरोध बने प्रमुख

Sat, 10 Jul 2021 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Elections in six blocks today, six elected chiefs unopposed
मेरठ। जिले के 12 ब्लॉकों में से छह सीटों पर शनिवार को चुनाव होगा। जानी और सरूरपुर संवेदनशील ब्लॉक की श्रेणी में हैं। डीएम ने शुक्रवार को सभी ब्लॉक का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि कहीं भी किसी तरह की शिकायत न मिले। चुनाव निष्पक्ष तरीके से हो। छह ब्लॉक के प्रमुख शुक्रवार को निर्विरोध चुन लिए गए। डीएम के. बालाजी ने कलक्ट्रेट में उनको प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन

शनिवार को माछरा, मवाना, परीक्षितगढ़, जानी खुर्द, सरूरपुर और हस्तिनापुर ब्लॉक में चुनाव होना है। इसको लेकर डीएम ने शुक्रवार को जानीखुर्द, सरूरपुर समेत अन्य ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र की स्वास्थ्य परंपरा है। निर्वाचन की प्रक्रिया को ईमानदार से पूर्ण किया जाए। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। डीएम ने खंड विकास कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया व मतगणना प्रक्रिया सहित अन्य व्यवस्थाएं देखकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम सदर संदीप भागिया, एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय मौजूद रहे।
विज्ञापन

जानी में कड़ा मुकाबला, संवेदनशील ब्लॉक
शनिवार को चुनाव में माछरा ब्लॉक से अशोक त्यागी और ब्रजवीर के बीच चुनाव होना है, ये दोनों भाजपा से हैं। मवाना में भाजपा की गीता पायल और गीता वर्मा के बीच मुकाबला है। परीक्षितगढ़ में ब्रह्म सिंह और कंवरपाल सिंह के बीच टक्कर है। हस्तिनापुर में नितिन पोसवाल, सन्नी चौहान सचिन और आरुषि सिद्धार्थ मैदान में हैं। सरूरपुर से राजेंद्र सिंह, मनोज, प्रवेश और कविता चुनाव लड़ रही हैं। जानी खुर्द में हरेंद्र सिंह और गौरव के बीच मुकाबला है। दोनों ही प्रत्याशी भाजपा से हैं। हरेंद्र सिंह को विधायक खेमा चुनाव लड़ा रहा है तो गौरव के साथ सांसद खेमा है। यहां चुनाव मजबूत टक्कर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको दिए डीएम ने कलक्ट्रेट में सर्टिफिकेट
ब्लॉक - निर्विरोध जीते
रोहटा - रेखा
खरखौदा - पुनीत त्यागी
मेरठ - कपिल कुमार
दौराला - शर्मिष्ठा देवी
रजपुरा - पूनम चौहान
सरधना - सिमरन ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed