फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elections 2019: BSP supremo Mayawati says BJP has left open the country boundaries Like Congress

बिजनौर में विरोधियों पर गरजीं मायावती, कहा-'कांग्रेस की तरह भाजपा ने भी खुली छोड़ीं देश की सीमाएं'

Tue, 09 Apr 2019 02:33 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 Apr 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Elections 2019: BSP supremo Mayawati says BJP has left open the country boundaries Like Congress
रैली में बोलतीं बसपा सुप्रीमो मायावती

प्रथम चरण के चुनाव प्रचार को लेकर आज बिजनौर में रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती विरोधियों पर जमकर गरजीं। उन्होंने कहा कि  'कांग्रेस की तरह भाजपा ने भी  देश की सीमाएं खुली छोड़ी हुई हैं - 

विज्ञापन


यहां प्रदर्शनी मैदान में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह भाजपा ने भी देश की सीमाओं को खुला छोड़ रखा है। इसकी वजह से देश में हमले होते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले मोदी और फिर योगी को हराना है। मायावती ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि छह हजार रुपए महीने से गरीब जनता का भला नहीं होगा। कांग्रेस ने हमेशा गरीबी हटाने का प्रपंच किया है। उन्होंने मंच से मुस्लिम समीकारण साधने की कोशिश की और कहा कि मुस्लिम आबादी को देखते हुए वेस्ट यूपी में मुसलमानों को टिकट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले कई दिन से दिग्गज नेता पश्चिमी यूपी में डेरा डाले हुए हैं। ताबड़तोड़ रैलियों का सिलसिला जारी है। हालांकि आज शाम तक यहां चुनाव प्रचार पूरी तरह थम जाएगा लेकिन ऐन वक्त पर भी अलग-अलग पार्टियों के उच्चाधिकारी मतदाताओं का रुख अपने पाले में करने में लगे हैं। इसी सिलसिले में बसपा सुप्रीमो मायावती आज बिजनौर की जनता के बीच रैली करने पहुंचीं। 

हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed