फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elections 2019: Akhilesh Yadav target on Modi Yogi, says It is difficult to make public fool twice

अखिलेश यादव ने मोदी-योगी पर साधा निशाना, बोले- जनता को दो बार पागल बनाना मुश्किल

Mon, 08 Apr 2019 04:39 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: देव कश्यप Updated Mon, 08 Apr 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Elections 2019: Akhilesh Yadav target on Modi Yogi, says It is difficult to make public fool twice
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रैली में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बागपत के बालौनी में गठबंधन की रैली के दौरान मंच से केंद्र में मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन का वादा करके वह सरकार में आए थे, लेकिन जनता बताए क्या उनके अच्छे दिन आए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वादा किया था एक के बदले दस सिर लाएंगे, लेकिन आज कोई ऐसा दिन नहीं जाता, जब सीमा पर जवान शहीद न हो रहे हों। आंकड़े उठाकर देख लो कि 2019 में हमारे कितने जवान शहीद हुए हैं। सरकार क्यों नहीं बताती कि कितने जवान शहीद हुए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार बताएं कि कितने नौजवानों को नौकरियां दी गईं है। आज जीएसटी और नोटबन्दी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। युवाओं के लिए नौकरियां नहीं है। लोग हम से कहते हैं कि आपको विकास के नाम पर वोट नहीं मिलते हैं, लेकिन हम कहते हैं कि जनता को एक बार झूठे सपने दिखाकर पागल बनाया जा सकता है दो बार नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई पट्टी पर समर्थकों को देख गुस्साए अखिलेश, बोले- 'रैली में जाते यहां क्यों इकट्ठा हो'

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को बागपत के बालौनी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इससे पहले वह हेलिकॉप्टर से मेरठ के परतापुर हवाई पट्टी पर उतरे। यहां मौजूद सपा समर्थकों की भीड़ को देखकर अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई। 

बालैनी में सपा-बसपा और रालोद गठबंधन की जनसभा में पहुंचने से पूर्व मेरठ में परतापुर हवाई पट्टी पर उतरते ही अखिलेश यादव का पारा चढ़ गया। दरअसल यहां मौजूद समर्थकों को देखकर वह नाराज होते हुए बोले कि गठबंधन की रैली में जाते यहां इतने लोग क्यों इकट्ठा हो। मुझे तो यहां दो ही मिनट रुकना है।

इस दौरान सपा नेताओं में अखिलेश यादव से मिलने को लेकर धक्का मुक्की भी हुई। हालांकि, अखिलेश ने एक बुके लिया और हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए बागपत की ओर निकल गए। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed