फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   election news ghaziabad

कड़ी सुरक्षा के बीच पूरी हुई मतगणना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
election news ghaziabad
कड़ी सुरक्षा के बीच पूरी हुई मतगणना
विज्ञापन

मोदीनगर। पंचायत चुनाव की मतगणना करीब 22 घंटे बाद सोमवार तड़के पूरी हुई। प्रत्याशियों को चुनाव परिणाम जानने के लिए रतजगा करना पड़ा। भोजपुर ब्लॉक प्रशासन चुनाव परिणाम घोषित करने में फिसड्डी रहा। ब्लॉक के 47 ग्राम प्रधान व 99 बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद के पांच वार्ड के लिए मतगणना हुई। तीन बीडीसी निर्विरोध चुने गए थे। कई सीटों पर परिणाम उलटफेर वाले रहे। किसी ने पहली बार जीत का स्वाद चखा तो किसी को बीस साल बाद हार का मुंह देखना पड़ा।

भोजपुर ब्लॉक के लिए गोविंदपुरी स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया था। ब्लॉक के 47 ग्राम प्रधान,102 बीडीसी, 600 से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य व वार्ड नंबर एक से पांच तक के जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रथम चरण में 15 अप्रैल को मतदान हुआ था। बीडीओ फैसल आलम ने बताया कि रविवार सवेरे आठ बजे से मतगणना शुरू हुई थी। मतगणना स्थल पर 32 टेबल लगाए गए थे। 12 राउंड की मतगणना करीब 22 घंटे में सोमवार सवेरे पूरी हुई। निर्वाचित ग्राम प्रधान तथा बीडीसी को प्रमाण पत्र दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

भोजपुर ब्लॉक के प्रधान पद के विजयी प्रत्याशी
गांव के नाम विजयी उम्मीदवार
एमपी सिखैड़ा मोहित उपाध्याय
भदौला कविन्द्र
पट्टी राहुल
दतैड़ी साधना
भटजन, पलौता राजेश कुमार
जहांगीरपुर मनीष कुमार
शामली उषा तोमर
लतीफपुर तिबड़ा जगबिरी
फफराना अनिल
कनकपुर सतीश कुमार
रघुनाथपुर किल्होड़ा शैलेंद्र
औरंगाबाद फजलगढ़ कोमल
यकुतपुर मवी अनीता
युसूफपुर नंगलाबेर गिरवर सिंह
खंजरपुर सुबोध
कादराबाद रेनू
ाकूरपुर बबली
औरंगाबाद गदाना रेखा
मुरादाबाद अश्वनी
तलहेटा रेखा
सैदपुर,हुसैनपुर, डीलना अमरजीत
नंगला मूसा निजामत
सीकरी खुर्द कमल सिंह
अतरौली आकाश
सुजानपुर अखाड़ा सीमा सिंह
जोया लालकौर
अमीपुर बड़ायला हरेन्द्र
मुकीमपुर रूमा
बेगमाबाद हरपाल
शेरपुर धर्मपाल
बखरवा रेखा
चुड़ियाला सरिता
मछरी रेहमानी खातून
सारा संजय कुमार
हृदयपुर भंडौला पंकज
शाहजहांपुर मनोज
रोरी पूनम
बिसोखर प्रिया
त्यौड़ी-13 बिस्वा हाजी अयूब
त्यौड़ी-7 बिस्वा सायराबानो
नाहली पूनम रानी
नंगोला अमीपुर मनोज
ईसाकनगर संजय
ईसापुर सीमा
भोजपुर शाहिद
अमराला मोहर सिंह
कलछीना इमरान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed