फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election in-charge-convenor declared in BJP, core committee meeting may be held today

Meerut News: भाजपा में चुनाव प्रभारी-संयोजक घोषित, आज हो सकती है कोर कमेटी की बैठक

Tue, 11 Apr 2023 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Election in-charge-convenor declared in BJP, core committee meeting may be held today
मेरठ। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हाेते ही भाजपा में चुनाव प्रभारी और संयोजकों की घोषणा हो गई है। चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और विधायक पंकज सिंह को बनाया गया है। सुरेश जैन रितुराज को चुनाव संयोजक बनाया गया है। 12 अप्रैल तक महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के तीन-तीन प्रत्याशियों के नाम लखनऊ भेजे जाने हैं। प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए मंगलवार (आज) शाम को कोर कमेटी की बैठक हो सकती है।
विज्ञापन

जनपद में एक नगर निगम, दो नगर पालिकाएं और 13 नगर पंचायतें हैं। महापौर प्रत्याशी के लिए अब तक 52 दावेदारों ने आवेदन किए हैं। कोर कमेटी की बैठक में तीन नाम फाइनल करके लखनऊ भेजे जाएंगे। इनमें एक नाम पहले और दो दूसरे नंबर पर रहेंगे। इसी तरह नगर पालिका की दोनों सीटों पर अध्यक्ष पद के तीन-तीन नाम कोर कमेटी बैठक में फाइनल करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष को भेजेगी। महापौर और नगरपालिका प्रत्याशी की घोषणा लखनऊ से होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जिले में बनी स्क्रीनिंग कमेटी मंगलवार दोपहर तक सारे आवेदन फाइनल करके कोर कमेटी की बैठक में रखेगी। लखनऊ से मुहर लगने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित करेंगे।
विज्ञापन

000
90 पार्षदों के लिए आए 350 आवेदन
नगर निगम में 90 वार्ड हैं। वार्डों के आवेदन के लिए भी स्क्रीनिंग कमेटी गठित की गई है। कोर कमेटी की बैठक में फाइनल होने वाले पार्षद प्रत्याशियों की सूची क्षेत्रीय अध्यक्ष के पास जाएगी, वहीं से नाम घोषित होंगे। 350 दावेदारों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
महानगर स्क्रीनिंग कमेटी में 21 सदस्य
महापौर पद के प्रत्याशी के लिए 21 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी नामों पर चर्चा करेगी, इनमें चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, महानगर प्रभारी विधायक पंकज सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, चुनाव संयोजक सुरेश जैन रितुराज, महामंत्री महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, पीयूष शास्त्री, राजकुमार सोनकर रहेंगे। क्षेत्रीय पदाधिकारियों में मनोज पोशवाल, बिजेंद्र अग्रवाल, गजेंद्र शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली, ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, धर्मेंद्र भारद्वाज, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई, कांता कर्दम और शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे कमलदत्त शर्मा शामिल हैं।

000
पालिका, पंचायत के लिए कमेटी में 19 सदस्यनगरपालिका और नगर पंचायत में प्रत्याशी के लिए 19 सदस्यों की स्क्रीनिंग कमेटी नाम तय करेगी। इनमें जिला प्रभारी विधायक पंकज सिंह, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, चुनाव संयोजक हरीश चौधरी, महामंत्री अंकुर मुखिया, भंवर सिंह, समीर चौहान, क्षेत्रीय पदाधिकारी अंकुर राणा, इंद्रपाल बजरंगी, हरेंद्र काकरान रहेंगे। सांसदों में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सत्यपाल सिंह, राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह और कांता कर्दम रहेंगे। विधायकों में जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक एवं विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे मनिंद्ररपाल सिंह, सतवीर त्यागी, संगीत सोम और निर्वतमान जिलाध्यक्ष अनुज राठी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed