फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election campaign has stopped...now it's the turn of voters to churn

Meerut News: थम गया चुनाव प्रचार... अब मतदाता के मंथन की बारी

Thu, 18 Apr 2024 02:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 18 Apr 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Election campaign has stopped...now it's the turn of voters to churn
बिजनौर कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव के संबंध में बैठक लेते प्रेक्षक। स्रोत सूचना विभाग
बिजनौर/नगीना। पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए आखिरकार बुधवार को प्रचार थम गया। प्रचार के लिए मिले 18 दिन में राजनैनिकत दलों के दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जान फूंकने के लिए पुरजोर कोशिश की और जनता को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उधर प्रचार थमते ही अब मतदाताओं के मंथन की बारी है।
विज्ञापन

जिले की बिजनौर लोकसभा और नगीना लोकसभा में पहले चरण में शुक्रवार को यानि कल मतदान होना है। मुरादाबाद लोकसभा में शामिल बिजनौर की बढ़ापुर विधानसभा में भी पहले चरण में मतदान होगा। उधर पहले चरण के लिए होने वाले मतदान का चुनाव प्रचार बुधवार की शाम थम गया। पुलिस प्रशासन भी आचार संहिता का पालन कराने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है।
विज्ञापन

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार के चुनाव में बिजनौर और नगीना की जनता किस उम्मीदवार पर भरोसा करती है। हालांकि सभी उम्मीदवार अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं मगर जनता खामोश है। प्रचार का शोर थमते ही अब मतदाता कसौटियों पर उम्मीदवारों को परखते हुए वोट की चोट करने के लिए तैयार हैं। नगीना लोकसभा सीट की बात करें तो 2008 में नवसृजित हुई नगीना लोकसभा सीट के लिए पहला चुनाव 2009 में हुआ। उस वक्त सपा से यशवीर सिंह धोबी में चुनाव में बाजी मारी थी। मोदी लहर में 2014 भाजपा के डॉक्टर यशवंत सिंह व 2019 में बसपा के गिरीश चंद्र यहां से सांसद चुने गए। इस बार बसपा ने अपने जीते हुए सांसद का टिकट काटकर सुरेंद्र पाल सिंह पर दांव खेला है। जबकि गिरीश चंद्र को बुलंदशहर के चुनावी दंगल में उतार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने अपने नहटौर विधानसभा के तीन बार के विजेता विधायक ओम कुमार पर भरोसा जताया है। सपा से पूर्व न्यायिक अधिकारी मनोज कुमार और आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद चुनाव मैदान में हैं। जिस वजह से नगीना सीट पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हॉट सीट बन गई।



अब 18 दिन तक सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने जनता को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगाई। भाजपा की तरफ से अपने प्रत्याशी के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगीना व नहटौर में जनसभा करने आए व धामपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी लोगों को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में लुभाने के लिए जनसभा की थी। वहीं बसपा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने नगीना में जनसभा की थी।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले नहटौर और चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नजीबाबाद में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जान फूंकने के लिए जनसभा को संबोधित किया। वही आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर नगीना सीट पर किस्मत आजमा रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने पूरे लोकसभा क्षेत्र में छोटी-बड़ी जनसभा कर खुद ही पार्टी के स्टार प्रचारक की भूमिका निभाई।

उधर, बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में सीएम योगी बिजनौर और चांदपुर में जनसभा कर चुके हैं। इनके अलावा हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी भी चार बार आ चुके हैं।

बिजनौर कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव के संबंध में बैठक लेते प्रेक्षक। स्रोत सूचना विभाग

बिजनौर कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव के संबंध में बैठक लेते प्रेक्षक। स्रोत सूचना विभाग

बिजनौर कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव के संबंध में बैठक लेते प्रेक्षक। स्रोत सूचना विभाग

बिजनौर कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव के संबंध में बैठक लेते प्रेक्षक। स्रोत सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed