फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election 2024: Protest starts against BJP in Sardhana before Lok Sabha elections

Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले सरधना विधानसभा में विरोध शुरू, BJP का बहिष्कार करने की कही बात

Thu, 28 Mar 2024 10:49 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Mar 2024 10:49 PM IST
सार

Election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले मेरठ में सरधना विधानसभा में विरोध शुरू हो गया। ठाकुर चौबीसी की बैठक में भाजपा का बहिष्कार करने की बात कही गई।

विज्ञापन
Election 2024: Protest starts against BJP in Sardhana before Lok Sabha elections
सरधना में ठाकुर चौबीसी की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले ठाकुर चौबीसी में भाजपा का विरोध शुरू हो गया है। मेरठ में बृहस्पतिवार को सरधना के सलावा गांव में एक बैठक हुई। जिसमें भाजपा का लोकसभा में विरोध करते हुए बहिष्कार करने की बात कही गई है। हालांकि, इसको लेकर आपस में कहासुनी भी हुई लेकिन, बाद में सभी ने राजपूत समाज को संगठित करते हुए एकजुट होकर रहने का निर्णय लिया।

विज्ञापन

गांव सलावा में आयोजित बैठक में कपसाड़ प्रधान सतीश राजपूत ने कहा गया कि अग्निवीर योजना के तहत भारत सरकार ने नवयुवकों के साथ खिलवाड़ किया है। गन्ने का मूल्य पांच वर्षों में मात्र 20 रुपये बढ़ा है। सरकार द्वारा जातिवाद का खिलवाड़ किया जा रहा है। मोंटी सोम व हप्पू प्रधान ने कहा कि सभी भाइयों को एकजुट होकर आपसी मतभेद भुलाकर सरकार के विरोध में आवाज उठानी होगी। ग्राम प्रधान खेड़ा कपिल सोम ने कहा गया कि इस बार लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर देना चाहिए, जिससे निर्वाचन आयोग तक हमारी आवाज जाएगी।

विज्ञापन

राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सोम ने कहा कि हमारे समाज का पतन हो रहा है। सरकार ने देश के 16 उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर दिया परंतु किसान के बारे में कभी कुछ नहीं सोचा। मुजफ्फरनगर सीट पर डेढ़ लाख क्षत्रिय व मेरठ सीट पर करीब 2 लाख, गाजियाबाद तथा नोएडा जैसी सीटों पर करीब 5 लाख की आबादी क्षत्रियों की है। इसके बाद भी क्षत्रिय समाज की उपेक्षा की गई है। पंचायत का संचालन सुनील प्रधान ने किया। इस दौरान शिवकुमार मैनेजर, बंटी प्रधान, जय कुमार पाली, जगपाल सिंह, अरविंद सिंह, सुरेश प्रधान, मुनेंद्र, लाखन सिंह, लोकेश कुशावली, सेतु प्रधान, अजय कुमार, संजय कुमार रार्धना आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Meerut: उज्जैन जा रहे बहसूमा के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, हरियाणा के मेवात में हुआ हादसा

सरधना क्षेत्र के कई गांवों में लगे भाजपा विरोधी पोस्टर
लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र की सरधना विधानसभा सीट के कई गांवों में भाजपा विरोधी पोस्टर-बैनर लगा दिए गए हैं। पोस्टरों में भाजपा का बहिष्कार करने की बात कही गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा के गांव रार्धना में भी ये पोस्टर लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर ये मामला खासा वायरल हो रहा है। राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सोम खेड़ा ने बताया कि गांव रार्धना, खेड़ा, सलावा, भामौरी, ज्वालागढ़, नाहली, कुशावली समेत कई गांवों में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर-बैनर में लिखा हुआ है कि कमल का फूल हमारी भूल। इस संबंध में रार्धना की ग्राम प्रधान निर्मला देवी का कहना है कि गांव में भाजपा विरोधी पोस्टर लगाने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है। यह पोस्टर कब लगाए गए हैं इसकी जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मेरठ लोकसभा सीट: सपा में टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों का लखनऊ में डेरा, जोर-आजमाइश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed