फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   elected pradhans will intract with CM on 28 may

226 ग्राम प्रधानों ने ली वर्चुअली शपथ, 28 को मुख्यमंत्री करेंगे संवाद

Wed, 26 May 2021 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
elected pradhans will intract with CM on 28 may
226 ग्राम प्रधानों ने ली शपथ, 28 मई को सीएम करेंगे संवाद
विज्ञापन

मेरठ। जिले के 12 ब्लॉक में पहली बार वर्चुअल माध्यम से ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। रजपुरा और मेरठ ब्लॉक में खुद जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक सिन्हा ने पहुंचकर मॉनिटरिंग की। पहले दिन 226 प्रधानों को शपथ दिलाई गई। सबसे अधिक 28 प्रधानों ने परीक्षितगढ़ और सबसे कम रोहटा ब्लॉक में सात प्रधानों ने शपथ ली।
पंचायती राज विभाग की ओर से 28 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ होने वाले नवनिर्वाचित प्रधानों के संवाद की सूचना दी गई है। इसके लिए लिंक जिला पंचायती राज अधिकारी को दिया गया है। मंगलवार को प्रधानों के संवाद करने की सूची जारी होगी। अगर मेरठ से किसी प्रधान का चयन किया जाता है तो उसे कलक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय सूचना केंद्र पर पहुंचकर संवाद में शामिल होना होगा। बाकि प्रधान ग्राम पंचायत पर ही संवाद कार्यक्रम से जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

आज 67 प्रधान लेंगे शपथ
मेरठ। जिले में बुधवार को 67 प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। कुल 479 ग्राम प्रधानों में से 293 प्रधानों को शपथ दिलाई जानी है। बचे हुए ग्राम प्रधानों का कोरम पूरा न होने केे कारण शपथ नहीं हो सकी। पहले यहां ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा। इसके बाद शपथ की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed