फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   eldest month is dedicated to the sun god, give water to the thirsty, will be calm grih by planting these plants

सूर्यदेव को समर्पित है ज्येष्ठ माह, प्यासों को जल पिलाएं, इन पौधों कों लगाने से शांत होते हैं ग्रह

Mon, 07 Jun 2021 10:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Jun 2021 10:24 PM IST
सार

ज्येष्ठ माह में प्यासों को जल पिलाने और पौधे लगाने से ग्रहों को शांत होते हैं। इसी माह गंगा दशहरा और एकादशी व्रत जल संरक्षण का संदेश देते हैं।

विज्ञापन
eldest month is dedicated to the sun god, give water to the thirsty, will be calm grih by planting these plants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pinterest

विस्तार

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह वर्ष का तीसरा महीना है। यह बेहद गर्म होता है। इस दौरान उत्तर भारत लू (गर्म हवाओं) की चपेट में आ जाता है। इस महीने में सूर्यदेव रौद्र रूप में रहते हैं। इस कारण प्रचंड गर्मी रहती है। इसलिए ज्येष्ठ के महीने में पानी पिलाने और दान करने का विशेष महत्व होता है। 
विज्ञापन


इस माह में पानी का वाष्पीकरण तेजी से होता है। नदियां और तालाब सूख जाते हैं। इसलिए जल संरक्षण पर जोर दिया जाता है। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल बताते हैं कि ज्येष्ठ महीने में गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी जैसे व्रत भी रखे जाते हैं।
विज्ञापन


ये व्रत प्रकृति में जल संरक्षण का संदेश देते हैं। गंगा दशहरा पर नदियों की पूजा और निर्जला एकादशी में बिना जल का व्रत रखा जाता है। 

 

पेड़-पौधों से ही मिलती है भरपूर ऑक्सीजन
पौधे अकूत संपदा के स्वामी हैं। पेड़ों से हमें भरपूर ऑक्सीजन मिलती है। ज्योतिष वैज्ञानिक भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि एक व्यस्क व्यक्ति को रोजाना 550 लीटर ऑक्सीजन की जरूरत होती है। इसे वह सांस के जरिए लेता है। हर व्यक्ति को जीवित रहने के लिए कम से कम तीन वयस्क पौधों की दरकार होती है।

घर में बनानी चाहिए नवग्रह वाटिका
घर में पेड़-पौधों से सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है। इससे खुशहाली आती है और ग्रह शांत होते हैं। आचार्य कौशल कहते हैं कि लोगों को अपने घर में नवग्रह वाटिका बनानी चाहिए। जिनके घर में जगह नहीं है तो वह गमलों में नौ प्रकार के पौधे लगाकर ग्रहों को शांत कर सकते हैं। 

9 और दस को वट सावित्री व्रत 
इस बार नौ और दस जून को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा। आचार्यों के अनुसार दस जून को व्रत रखना अधिक शुभ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed