फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly woman injured in attack by stray cattle dies

Meerut News: निराश्रित गोवंश के हमले में घायल वृद्धा की मौत

Mon, 19 Jan 2026 09:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 19 Jan 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman injured in attack by stray cattle dies
नंगला आर्डर गांव में निराश्रित गोवंशों से लोग परेशान या गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ब्लाॅक क्षेत्र के नंगला आर्डर गांव में निराश्रित गोवंशों से परेशानी बढ़ रही है। शुक्रवार को एक बेसहारा गोवंश ने वृद्धा महेंद्री के पेट में सींग मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। परिजन एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

गांव निवासी राजपाल ने बताया कि उनकी बहन महेंद्री, मूल रूप से जिला मुजफ्फरनगर, तहसील जानसठ, गांव ढांसरी की रहने वाली थीं। वह उनके साथ रह रही थी। घटना के दिन वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं, तभी एक बेसहारा गोवंश दौड़ता हुआ आया और पेट में सींग मार दिया। शोर-शराबे पर परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें नर्सिंग होम में ले गए जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। ग्रामीण प्रशासन से गांव में अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को पकड़ने और सुरक्षित रखने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से लोगों की जान खतरे में न पड़े। इस संबंध में एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने खंड विकास अधिकारी को संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed