फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly villager dies in road accident, accused driver arrested

Meerut News: सड़क हादसे में बुजुर्ग ग्रामीण की मौत, आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Elderly villager dies in road accident, accused driver arrested
मवाना। गांव भैंसा निवासी धर्मपाल (60) को शुक्रवार सुबह छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड दिया। धर्मपाल सुबह 9 बजे बाइक पर गांव की ओर आ रहे थे। हाईवे से गांव की ओर मुड़ते समय बिजनौर की ओर से आ रहे छोटे हाथी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे धर्मपाल को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

परिजनों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उन्हें बचाया नहीं जा सका। सीओ पंकज लवानिया बताया कि धर्मपाल के पुत्र सोनू ने छोटा हाथी वाहन चालक जुल्फीकार निवासी मेधपुर थाना भावनपुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने जुल्फीकार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया जबकि वाहन को सीज कर दिया गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed