{"_id":"6afc877800cf5caa1c0cb614","slug":"elderly-person-crossing-railway-tracks-hit-by-vande-bharat-train-sustains-serious-injuries-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106725-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रेलवे ट्रैक पार कर रहे वृद्ध वंदे भारत की चपेट में आए, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रेलवे ट्रैक पार कर रहे वृद्ध वंदे भारत की चपेट में आए, गंभीर घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दिल्ली-हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर सोमवार देर शाम ट्रैक पार कर रहे 65 वर्षीय वृद्ध राजू कुमार वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
दौराला निवासी ललित ने बताया कि उनके पिता राजू कुमार सोमवार देर शाम दौराला नगर पंचायत कार्यालय के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर लगने से राजू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर दौराला पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि वृद्ध ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुए है। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।