{"_id":"6a15bf48c2b94f6f4a00eff9","slug":"elderly-man-dies-in-road-accident-meerut-news-c-73-1-smrt1027-107330-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द। गांव रसूलपुर धौलड़ी में सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 70 वर्षीय वृद्ध अजीज की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
रसूलपुर धौलड़ी निवासी अजीज (70) सोमवार को मंडी के सामने सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए सोमवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
-- -- -- -- -- --