{"_id":"6988cf9e1f20776ead06aa47","slug":"elderly-man-dies-after-being-electrocuted-meerut-news-c-73-1-mtd1002-106291-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विद्युत तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विद्युत तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। गांव अगवानपुर में शनिवार की देर रात करीब 2:00 बजे घर में लटके विद्युत तार की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को अलसुबह सूचना पर पहुंचे सीओ सदर देहात ने परिजनों से जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ने थाने में हादसे की तहरीर दी है।
गांव अगवानपुर निवासी धनीराम (75) ने अपनी कृषि भूमि ठेके पर दे रेखी है। शनिवार रात करीब 2:00 बजे पत्नी चंद्रवती घर में लटके विद्युत तार की चपेट में आ गई। धनीराम ने पत्नी को तो बचा लिया लेकिन वह खुद करंट की चपेट में आकर झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अलसुबह करीब 5:00 बजे ग्रामीणों ने थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह व थाना प्रभारी सुदीश कुमार सिरोही ने परिजनों से मामले की जानकारी ली और शव काे पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मृतक के बड़े बेटे मूलचंद ने थाने में करंट लगने से पिता की मौत होने की रिपोर्ट दी है। मृतक के चार पुत्र मूलचंद, ब्रह्मपाल, धर्मपाल और ओमपाल दिल्ली में परिवार सहित रहते हैं।