फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly man attacked with intent to kill over a transaction of four lakh rupees.

Meerut News: चार लाख के लेनदेन को लेकर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला

Thu, 11 Jun 2026 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Elderly man attacked with intent to kill over a transaction of four lakh rupees.
-तीन नामजद समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। चार लाख रुपये के लेनदेन को लेकर बुजुर्ग जयपाल पर कुछ लोगाें ने जानलेवा हमला किया। उसकी बेटी कोमल की तहरीर पर पुलिस ने संगीता, उसके पुत्र अर्जुन, मनबीर पंडित और दो अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गंगानगर स्थित नव शक्ति धाम निवासी कोमल ने बुधवार को कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 4 जून की रात करीब आठ बजे राम विहार निवासी संगीता ने उनके पिता जयपाल को फोन कर चार लाख रुपये के हिसाब-किताब के लिए अपने घर बुलाया था। इसके बाद बुजुर्ग पिता वहां पहुंच गए थे। आरोप है कि आरोपियों ने उसके पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया। आरोपी उसके पिता को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा कर चले गए। सूचना पर परिजन पहुंचे। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed