फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly couple murdered in Meerut

मेरठ में बुजुर्ग दंपती की हत्या

Mon, 27 Apr 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Elderly couple murdered in Meerut
जानीखुर्द (मेरठ)। जानी थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धौलड़ी में शनिवार देर रात बुजुर्ग दंपती की डंडे और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात का कारण पुलिस प्रारंभिक जांच में जमीन का विवाद मानकर चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव रसूलपुर धौलड़ी में सतेंद्र गर्ग (72) उर्फ शक्ति पत्नी सरिता (65) के साथ रहते थे। एक बेटा सोनू स्वास्थ्य विभाग में और दूसरा बेटा नवीन मोदीनगर (गाजियाबाद) के बैंक में काम करते हैं। दोनों बेटे परिवार के साथ मोदीनगर में ही रहतेे हैं। सतेंद्र गर्ग की गांव में ही हार्डवेयर और खाद की दुकान थी। दुकान के पीछे ही उनका मकान है। रविवार सुबह गांव का ही एक व्यक्ति उनकी दुकान पर सामान लेने पहुंचा। लेकिन दुकान बंद मिली। उसने पड़ोसी पवन से कहकर सतेंद्र गर्ग को बुलाने के लिए कहा। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई नहीं बोला। देखने पर मेन गेट के पास वाला छोटा गेट खुला मिला। ग्रामीण भीतर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखते ही उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

यह था क्राइम सीन
वहां कमरे में पलंग पर सतेंद्र गर्ग और पास ही खाट के पास जमीन पर उनकी पत्नी सरिता खून से लथपथ पड़े थे। सतेंद्र की मौत हो चुकी थी। जबकि उनकी पत्नी की सांसें चल रही थीं। दोनों के चेहरों पर धारदार हथियारों से वार कर लहूलुहान किया हुआ था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस सरिता को अस्पताल ले जाने लगी। लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय व्यक्ति का हत्याकांड में हाथ
घटना की सूचना पर एसपी देहात अविनाश पांडेय और सीओ सरधना पंकज सिंह जांच के लिए पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने कई जगह से फिंगर प्रिंट और नमूने लिए। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से खून से सना एक डंडा बरामद किया। डॉग स्क्वाड ने भी गहनता से जांच की। खोजी कुत्ता सतेंद्र के मकान के पास ही स्थित तिराहे के पास जाकर रुक गया। इसको लेकर पुलिस हत्याकांड में किसी स्थानीय व्यक्ति का हाथ मानकर भी जांच कर रही है। पुलिस सर्विलांस का भी सहारा ले रही है। पुलिस ने सतेंद्र के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई है। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिये सतेंद्र के मकान के आसपास स्थित घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की है।
जमीन का विवाद या दूसरा कारण
एसपी देहात के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि व्यापारी सतेंद्र गर्ग का जमीन को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व न्यायालय से इस जमीन का फैसला सतेंद्र गर्ग के पक्ष में आया था। हालांकि पुलिस दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। हत्या के दौरान लूटपाट की बात अभी सामने नहीं आई है।। पुलिस की चार टीमें और एसओजी खुलासे के लिए लगाई गई हैं। सतेंद्र के पुत्र सोनू ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज करवाई है।

परिजनों में कोहराम, गांव में दहशत
दोहरे हत्याकांड से गांव में दहशत फैल गई। वहीं, माता-पिता की हत्या की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। व्यापारी सतेंद्र का मकान गांव में बीच में है। जिस प्रकार से इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया, उसके बाद से ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित दिखाई दिए। वहीं, दंपती की हत्या की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र सतवई भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसपी देहात से बात कर घटना का जल्द खुलासा करने को कहा। विधायक ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed