फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly bike rider dies in accident, youth injured

Meerut News: दुर्घटना में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, युवक घायल

Sun, 12 Oct 2025 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Elderly bike rider dies in accident, youth injured
दुर्घटना में मरे तेजपाल का फाइल फोटो
मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव रघुनाथपुर में कार की टक्कर से हुआ हादसा
विज्ञापन

जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव रघुनाथपुर में रविवार की सुबह एक कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गांव महपा निवासी तेजपाल (75) पुत्र रामसिंह और गांव के ही अनिल की बाइक पर रविवार सुबह किसी काम से गांव डालूहेड़ा गए थे। लौटते समय मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव रघुनाथपुर में स्थित बैंक के सामने से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में तेजपाल और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल तेजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अनिल को उपचार के लिए मेरठ स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान अनिल की हालत खराब बताई गई है। वहीं दुर्घटना के बाद मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सामान्य करवाया। दुर्घटना की जानकारी पर मृतक तेजपाल के परिजन मौके पर पहुंचे। दुर्घटना की रिपोर्ट अज्ञात कार चालक के खिलाफ दर्ज करवाई गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक तेजपाल के चार पुत्र और एक पुत्री है। सभी विवाहित हैं। तेजपाल खेती करते थे। अनिल के पुत्र का 30 नवंबर को विवाह है। वह दोनों शादी लिए बस बुक करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed