फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ek maah tala

एक माह टला किसानों के मुआवजे का मसला

Wed, 31 Aug 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 31 Aug 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
ek maah tala
डीएम कार्यालय पर धरना देती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
 नई भूमि अधिग्रहण नीति के तहत मुआवजे की मांग का शताब्दीनगर के किसानों का मसला एक माह और टल गया है। मंगलवार को बचत भवन में हुई बैठक में डीएम जगतराज त्रिपाठी ने किसान नेताओं को बताया कि इस नीति के तहत मुआवजे का प्रस्ताव शासन को भेजा चुका है। अब फिर रिमाइंडर भेज रहे हैं। एक अक्तूबर को फिर से किसानों की बैठक बुलाकर शासन की रिपोर्ट से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू नेता नरेश टिकैत, विजयपाल घोपला, इलम सिंह जंगेठी ने कहा कि बार-बार बैठक बुलाकर किसानों को झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं।
अब आश्वासनों से काम चलने वाला नहीं है। जिस पर डीएम ने किसानों की मांग पूरा कराने के प्रयास का आश्वासन देते हुए कहा कि शासन की रिपोर्ट से एक अक्तूबर को किसानों को अवगत कराया जाएगा। किसान नेताओं ने मामले का निस्तारण न होने तक किसानों को खेती के लिए बिजली कनेक्शन मांगे। जिस पर डीएम ने मुख्य अभियंता विद्युत विभाग को इस बाबत अस्थायी बिजली कनेक्शन के निर्देश दिए। एमडीए वीसी योगेंद्र यादव ने कहा कि किसानों के 49 सीलिंग के मामले चल रहे हैं। उनके शीघ्र ही निस्तारण किए जाएंगे। कुछ मुआवजे केस जो गैर विवादित हैं उनका निस्तारण शुक्रवार को किया जाएगा। एडीएम एलए डीपी श्रीवास्तव, एडीएम सिटी एसके दूबे, एडीएम प्रशासन दिनेश चंद्र, एसपी सिटी ओमप्रकाश, अधीक्षण अभियंता शबीह हैदर, एमडीए सचिव आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में किसानों ने चढ़ाई कड़ाही
मेरठ। भाकियू कार्यकर्ता और किसान मुआवजे की मांग पूरी न होने पर धरना शुरू करने की पूरी तैयारी से आए थे। इसके चलते कलक्ट्रेट में किसानों ने कड़ाही चढ़ा दी थी। किसान नेता विजयपाल सिंह घोपला ने बताया कि डीएम ने किसानों की काफी मांगें मान लीं और बाकी मांगों पर शासन से बात करने का आश्वासन दिया। जिसके चलते धरना स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, संजय दौरालिया, विनोद जिटौली, बाबा ईलम सिंह, वीरपाल सिंह घोपला, सुभाष घोपला, मदन घोपला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed