{"_id":"5873d4874f1c1ba16bba8192","slug":"ek-ig-ki-shishya","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला इंस्पेक्टर ने आईजी पर लगाया गंभीर आरोप, वायरल हुआ वीडियो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला इंस्पेक्टर ने आईजी पर लगाया गंभीर आरोप, वायरल हुआ वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Tue, 10 Jan 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
महिला थाना इंस्पेक्टर कंचन चौधरी की सोमवार एक वीडियो क्लिप वायरल हो गई। जिसमें एक आईजी और एक महिला इंस्पेक्टर पर टिप्पणी की गई है। वीडियो में कहा गया कि उनको एक जनपद में चार्ज मिलने वाला था। तभी एक आईजी ने फोन कर वहां के एसएसपी से अपनी शिष्य महिला इंस्पेक्टर को चार्ज दिलवा दिया। जिसके चलते मुझे मेरठ में अपनी पोस्टिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन
महिला इंस्पेक्टर कंचन चौधरी को एक महीने पहले महिला थाने का चार्ज मिला है। वह अपनी पुरानी पोस्टिंग की चर्चा महिला थाने की पुलिसकर्मियों को अक्सर सुनाती हैं। एक वीडियो में इंस्पेक्टर कंचन चौधरी बोल रही हैं कि एक महिला इंस्पेक्टर एक आईजी की शिष्य है। वह महिला इंस्पेक्टर जिस जनपद में जाती है, वहीं आईजी फोन करके उसको चार्ज दिलाते है। उक्त आईजी मेरठ में डीआईजी और महिला इंस्पेक्टर मेरठ में दरोगा पद पर रह चुकी है। कंचन चौधरी के मुताबिक आईजी और महिला इंस्पेक्टर की चर्चाओं के बारे में पुलिस विभाग में अक्सर सभी लोग जानते है।
विज्ञापन
मैंने दो सप्ताह इंतजार किया
वीडियो में इंस्पेक्टर कंचन चौधरी कहती हैं कि एक जिले में मुझे थाने का चार्ज देने के लिए वहां के एसएसपी ने दो सप्ताह इंतजार कराया। चार्ज मिलने वाला ही था, तभी एसएसपी ने बुलाया और कहा कि ऊपर से दबाव आया है। दूसरी महिला इंस्पेक्टर को चार्ज देना मेरी मजबूरी है। उसके बाद ही मैंने अपनी पोस्टिंग कराई।
विज्ञापन