{"_id":"5fb4f44f8ebc3e74f325dde2","slug":"eight-year-old-innocent-dies-after-falling-in-safety-tank-in-up-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सहारनपुर में सेफ्टी टैंक में गिरने से आठ वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सहारनपुर में सेफ्टी टैंक में गिरने से आठ वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 18 Nov 2020 03:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 18 Nov 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
child death
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार शाम से लापता आठ वर्षीय मासूम की सेफटी टैंक में डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर पर सेफ्टी टैंक में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर के नजदीक गांव मानक मऊ में रहने वाले संदीप का पुत्र विशु मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। बुधवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर गली में स्थित एक मकान के भीतर सेफ्टी टैंक में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बालक के शव को टैंक से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। विशु इकलौता पुत्र था, उसकी मौत के बाद से माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं जांच पड़ताल में सामने आया है कि मृतक बच्चे के सिर में भी चोट लगी हुई थी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि परिजनों ने इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/