{"_id":"60f5351c9546ab4bab5cbdad","slug":"eight-year-old-boy-fell-in-a-drain-while-playing-in-lisadigate-meerut-search-continues-with-poklane","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : लिसाड़ीगेट में खेलते वक्त नाले में गिरा आठ साल का मासूम, जेसीबी मशीन से तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : लिसाड़ीगेट में खेलते वक्त नाले में गिरा आठ साल का मासूम, जेसीबी मशीन से तलाश जारी
Mon, 19 Jul 2021 01:47 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
बच्चे को तलाशती जेसीबी
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार सुबह लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में एक बालक खेलते वक्त नाले में गिर गया। जानकारी लगने पर परिजनों ने बच्चे की तलाश की लेकिन वह नहीं मिल सका। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से बच्चे की तलाश की जा रही है। वहीं बालक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
मेरठ में आज सुबह से ही तेज बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हैं वहीं नाले भी उफान पर हैं। कई स्थानों पर तो नाले सड़क तक बह रहे हैं। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में भी बारिश के दौरान यही हाल रहा। वहीं बारिश मद्यम पड़ी तो बच्चे सड़कों पर खेलने लगे। क्षेत्र की आशियाना कॉलानी निवासी एक आठ वर्षीय मासूम खेलते खेलते ऑडियन नाले में गिर गया।
बच्चे के नाले में गिरने की सूचना पर हड़कंप मच गया। वहीं परिजन आनन फानन में मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से बच्चे की तलाश कराई। हालांकि अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा है। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। वहीं मासूम के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।