{"_id":"58c1604d4f1c1b0406dc43ef","slug":"eight-year-child-abuse-innocent-narrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल के बच्चे से दरिंदगी, मासूम ने सुनाई आपबीती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल के बच्चे से दरिंदगी, मासूम ने सुनाई आपबीती
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 09 Mar 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
मासूम से कुकर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की बुद्धुगढ कॉलोनी निवासी एक आठ वर्षीय बालक मंगलवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। कॉलोनी निवासी दो छात्र उसे बहला-फुसलाकर जंगल में ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। घर पहुंच कर बालक ने परिजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने पड़ोसियों को इस बारे में बताया।
विज्ञापन
बुधवार को दिन भर इस मामले में समझौते के लिए बैठकों का दौर चला लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद बुधवार की देर शाम पीड़ित की मां उसे लेकर कोतवाली पहुंची और दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर देर रात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बालक को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी नाबालिग बताए जाते हैं।
विज्ञापन