फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight teams will participate in Para Kabaddi Federation Cup

Meerut News: पैरा कबड्डी फेडरेशन कप में भाग लेंगी आठ टीमें

Wed, 11 Mar 2026 07:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Eight teams will participate in Para Kabaddi Federation Cup
- 14 मार्च से परतापुर स्थित बीके कबड्डी एकेडमी में होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश पैरा कबड्डी एसोसिएशन की ओर से 14 से 16 मार्च तक पैरा कबड्डी फेडरेशन कप का आयोजन मेरठ परतापुर स्थित बीके कबड्डी एकेडमी में किया जा रहा है। एकेडमी के चेयरमैन बिजेंद्र सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल आठ राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। एकेडमी की ओर से सभी टीमों के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। मैच के लिए मैट, खिलाड़ियों के लिए आवास आदि की व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।
खेल के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल करते हुए मेरठ में पहली बार पैरा कबड्डी फेडरेशन कप का आयोजन किया जा रहा है। पैरा कबड्डी संघ उत्तर प्रदेश की सचिव भावना गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और हरियाणा की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान और हरियाणा से एक-एक पुरुष और एक-एक महिला टीम भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट के आधार पर ही नेशनल के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। देशभर से आए दिव्यांग पैरा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के रहने, खाने सहित अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। खेल प्रेमियों के लिए भी यह टूर्नामेंट बेहद रोमांचक होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed