फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight teams, including police personnel from three stations, have been deployed to solve the theft case.

Meerut News: चोरी के खुलासे को तीन थानों की पुलिस सहित आठ टीमें लगाई

Sun, 04 Oct 2026 10:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Eight teams, including police personnel from three stations, have been deployed to solve the theft case.
खरखौदा में ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना पर जांच को पहुंचे एसपी देहात (व्यापारी)
एसपी देहात ने तीन बार मौके पर पहुंचकर किया बारीकी से निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कस्बे में कौल रोड पर शुक्रवार रात ज्वेलर्स और किराना स्टोर में हुई चोरी के मामले में एसपी देहात अभिजीत कुमार ने रविवार को तीन बार मौके पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के जल्द खुलासे के लिए खरखौदा के साथ किठौर और मुंडाली थाना प्रभारियों सहित आठ टीमें लगाई हैं। चोर छत के रास्ते जीने के गेट का ताला तोड़कर दोनों दुकानों में घुसे थे। श्री श्याम गोगाजी ज्वेलर्स से करीब 60 ग्राम सोना व छह किलो चांदी के जेवर चोरी कर ले गए थे। किराना स्टोर से भी काफी सामान चोरी हुआ था।
रविवार को एसपी देहात अभिजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ज्वेलर्स और किराना स्टोर का निरीक्षण करते हुए चोरी के तरीके, प्रवेश और निकासी के रास्ते समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी ली। उन्होंने थाना खरखौदा प्रभारी निरीक्षक के अलावा थाना किठौर और थाना मुंडाली प्रभारियों को भी घटना के खुलासे के लिए लगाया। तीनों थानों की पुलिस के अलावा स्वाट, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सहित आठ टीमें लगाई हैं। अलग-अलग बिंदुओं पर जांच करते हुए जल्द से जल्द चोरों तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी देहात ने दुकान स्वामी पल्लव अग्रवाल से भी जानकारी ली।
विज्ञापन

------
रात में गश्त बढ़ाई
व्यापारियों ने एसपी देहात से जल्द घटना का खुलासा कर चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही रात में बाजार और मुख्य मार्गों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। जिस पर एसपी देहात ने कहा है कि रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वारदात से पहले और बाद में संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियाें को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed