फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight smugglers arrested, 151 kg of ganja recovered

Meerut News: आठ तस्कर गिरफ्तार, 151 किलो गांजा बरामद

Sun, 07 Dec 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Eight smugglers arrested, 151 kg of ganja recovered
कंकरखेड़ा पुलिस व स्वाट टीम द्वारा पकड़े गए गांजा तस्करों के बारे प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी 

विज्ञापन
मेरठ। कंकरखेड़ा पुलिस और स्वाट टीम की साझा कार्रवाई में शनिवार को 151 किलो गांजा के साथ गिरोह के सरगना समेत आठ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गाजा की खेप उड़ीसा से लाई जा रही थी। बरामद गांजा की कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में उड़ीसा से मादक पदार्थ की खेप भेजने वाले की तलाश की जा रही है। एसएसपी विपिन ताडा ने गिरफ्तारी करने वाली टीमों को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
एसएसपी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि जवाहर नगर रोहटा रोड निवासी हिस्ट्रीशीटर अजय उर्फ रोहटा अपने गैंग के साथ मेरठ में गांजेे की बड़ी खेप लेकर आने वाला है। जानकारी के बाद शनिवार को कंकरखेड़ा पुलिस व स्वाट टीकों ने मिलकर सरधना रोड पर जंगेठी गांव के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रही होंडा बी-आरवी व स्विफ्ट कारों को रुकने का इशारा किया। लेकिन, पुलिस को देखकर तस्कर कार लेकर भागने लगे। फिर, पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों कारों को रोक लिया। तलाशी के दौरान दोनों कारों से 151 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस पकड़े गए गैंग सरगना अजय उर्फ रोहटा, मनोज निवासी जवाहर नगर, कृष्णकांत निवासी झारखंड, रोहित उर्फ सोनू व राहुल निवासी गोलाबढ़, अजय उर्फ कालिया, मोहित गोस्वामी व चोटिया निवासी जवाहरनगर थाना कंकरखेड़ा को थाने ले आई। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने पुलिस को बताया कि वह उड़ीसा से गांजा खरीदकर ला रहे थे। मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत व गाजियाबाद में भी खेप पहुंचाई जानी थी। अक्सर वह कार व ट्रेनों से गांजा मेरठ लेकर आते थे। यहां खेप आने के बाद आसपास के जिले में भी पहुंचाई जाती थी। पुलिस ने पुलिस ने गांजे के साथ बरामद दोनों कारों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

कोट
हाईवे व आसपास के क्षेत्रों में बने कॉलेजों के छात्रों को तस्कर नशे का शिकार बनाते थे। छात्रों को मादक पदार्थ की सप्लाई करने वालों की तलाश पी जा रही है। सोमवार से कॉलेजों के बाहर सिविल कपड़ों में पुलिस तैनात रहेगी। मादक पदार्थ की सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। विपिन ताडा, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed