फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight people attacked a jeweller; accused of robbery and molesting his sister.

Meerut News: सराफ पर आठ लोगों ने किया हमला, लूटपाट व बहन से छेड़छाड़ का आरोप

Tue, 14 Jul 2026 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Eight people attacked a jeweller; accused of robbery and molesting his sister.
सीसीएसयू मेें घूमने गईं मां और बहन को लेने पहुंचे थे
विज्ञापन

-आरोपियों को नामजद कर दी तहरीर
पुलिस बोली- परिसर में प्रवेश को लेकर पहले सुरक्षाकर्मी और फिर सराफ से हुआ था झगड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के एक सराफ से चौधरी चरण सिंह विवि में आठ युवकों ने तमंचे की बट से हमला किया। सराफ ने आरोपियों पर तीन तोले से अधिक की सोने की चेन लूटने और बहन से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने मेडिकल थाने में कुछ युवकों को नामजद करते हुए तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि विवि मेें प्रवेश से रोकने पर आरोपियों का पहले सुरक्षाकर्मी और सराफ से झगड़ा हुआ है। फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सराफ ने बताया कि उनकी मां और बहन विवि परिसर में रोजाना शाम को घूमने जाती हैं। शाम 6:58 मिनट पर वह कार लेकर अपनी मां और बहन को लेने गए थे। इस दौरान कुछ युवक सुरक्षाकर्मी से झगड़ा कर रहे थे। जैसे ही सराफ ने विवि के गेट में प्रवेश किया तभी आरोपियों उन्हें भी कार से उतार लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी और उनके साथी कुल आठ लोगों ने उन पर हमला किया। इससे उनकी बाईं आंख के उपर गंभीर चोट आईं। आरोपियों ने उनके गले से लॉकेट समेत सोने की चेन लूट ली। शोर सुनकर उनकी मां व बहन बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उनकी बहन से छेड़छाड़ की। इधर, मौके पर पहुंचे मेडिकल थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह अत्री ने बताया कि सुरक्षाकर्मी ने आरोपी युवकाें को प्रवेश करने से रोक दिया था लेकिन सराफ को अंदर आने दिया। इस बात पर आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी और सराफ से झगड़ा किया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि तहरीर और फुटेज के आधार पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed