फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight nirdaliya members in jila panchayat

जिला पंचायत सदस्य के आठ नामांकन निरस्त, सभी निर्दलीय

Sun, 18 Apr 2021 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Eight nirdaliya members in jila panchayat
जिपं के आठ निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त
विज्ञापन

मेरठ। दो दिनों तक चली नामांकन पत्र जांच प्रक्रिया के बाद जिला पंचायत सदस्य के आठ निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कर दिए गए। जिला पंचायत सदस्य के लिए 551 नामांकन पत्र भरे गए थे। रविवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी और उसके बाद चुुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा। त्रुटि मिलने के कारण नामांकन रद्द हुए हैं।
जिला पंचायत के 33 वार्डों में से छह वार्ड में से आठ नामांकन निरस्त किए गए हैं। इसमें वार्ड 3 में एक, वार्ड 26 में एक, वार्ड 32 में एक, वार्ड 25 में दो, वार्ड छह में दो और वार्ड नौ में एक नामांकन निरस्त किया गया है। नाम वापसी प्रक्रिया के बाद ही प्रत्याशियों के मुकाबले भी तय हो सकेंगे। कई प्रत्याशियों के टिकट कट जाने के बाद उन्होंने भी नामांकन किया है।
विज्ञापन

निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह को भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। इसको देखते हुए उनके भाई परविंदर ने निर्दलीय चुनाव लड़ने पर फैसला करते हुए नामांकन किया है। इसी तरह अन्य दलों में भी कई प्रत्याशियों ने सेंधमारी की है। इसका फैसला रविवार को हो जाएगा कौन प्रत्याशी किसके सामने चुनौती पेश करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed