फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight MDA employees suspended for illegal construction

अवैध निर्माण कराने पर एमडीए के आठ कर्मचारी निलंबित

Tue, 12 Jan 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Eight MDA employees suspended for illegal construction
मेरठ। अवैध निर्माण न रोक पाने और कार्रवाई न करने पर एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी ने आठ कर्मचारियों को निलंबित किया है। जिसके बाद से कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली मची है। ये सभी कर्मचारी अनुचर, मेट श्रेणी के हैं। उपाध्यक्ष ने इन सभी कर्मचारियों की विभागीय अधिकारियों से जांच शुरू कराते हुए 15 दिनों में आख्या मांगी है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह एमडीएम उपाध्यक्ष ने रुड़की रोड, पल्लवपुरम, रोहटा आदि क्षेत्रों में चल रहे निर्माणों का निरीक्षण किया था। इन क्षेत्रों में व्यावसायिक कांपलेक्स, दुकानों के चल रहे अवैध निर्माण पर जोनल अधिकारी, जेई से जवाब-तलब किया गया था। मौके पर मिले अवैध निर्माण में एमडीए उपाध्यक्ष ने सख्त नाराजगी जताई थी। वहीं, उन्होंने इन निर्माणों के नक्शे की फाइल भी तलब की थी। इस दौरान फाइलों में खामियां मिलने पर जोनल अधिकारी जोन-बी मनोज कुमार को भी तलब किया। वहीं, संबंधित सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण देने के निर्देश भी दिए थे। स्पष्टीकरण में भी जवाब से असंतुष्ट होकर उपाध्यक्ष ने कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

छोटों पर गाज, बड़ों पर हाथ
शहर में चल रहे अवैध निर्माणों में जोनल अधिकारी से लेकर जेई तक शामिल रहते हैं। एमडीए में ऐसे कई अवैध निर्माण की सूची है जिनकी फाइलें भी नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में इसमें जोनल अधिकारी, जेई तक शामिल रहते हैं। सूत्रों के अनुसार जेई पर कार्रवाई करने के लिए भी शासन को पत्र लिखा जा रहा है जिसके बाद जेई पर भी कार्रवाई हो सकती है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने भी अवैध निर्माण पर सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए निलंबित
जोन बी 2 - पवेंद्र सिंह, पुपेंद्र, करेशपाल
जोन बी 3 - योगेंद्र कुमार, मुकेश पाल सिंह, धर्मपाल
जोन बी 4 - जगनारायण सिंह, योगेंद्र कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed