फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight lakh rupees cheated on the pretext of marriage

Meerut News: शादी के बहाने आठ लाख की ठगी

Mon, 04 May 2026 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Eight lakh rupees cheated on the pretext of marriage
- पांच लाख की और मांग करने पर शादी वाले दिन दूल्हा बनने वाले युवक कर ली थी खुदकुशी
विज्ञापन

- पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से शिकायत रकम वापस दिलाने और कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी

खरखौदा (मेरठ)। क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी परिवार से गिरोह ने शादी के नाम पर आठ लाख की रकम ठग ली। सदमे में आकर शादी वाले दिन दूल्हा बनने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पीड़ित पक्ष द्वारा रकम मांगने पर हत्या की धमकी दी जा रही है। पीड़ित परिवार ने सोमवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गांव चंदपुरा निवासी सतपाल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मार्च महीने में उदयराज निवासी इसरौली थाना लोनी गाजियाबाद, कर्मवीर व मनोज निवासी सिरसा खानपुर नोएडा तीनों लोग उसके मकान पर आए। कर्मवीर व मनोज ने बताया कि उनकी एक-एक बेटी है। दोनों ने पीड़ित के बेटे संकित मावी व भतीजे अंकित मावी दोनों के रिश्ते की बात की। 19 मार्च को यह लोग दोबारा गांव चंदपुरा पहुंचे और संकित व अंकित का रिश्ता तय करते हुए 22 अप्रैल को लगन सगाई व 26 अप्रैल की शादी तय कर दी।
विज्ञापन

युवती पक्ष ने उनकी जमीन के मुआवजे की रकम न मिलने का बहाना बताते हुए 15 लाख रुपये की लड़का पक्ष से मांग की।
पीड़ित पक्ष ने 20 मार्च को ही उन्हें 7.5 लाख रुपये की नकदी दे दी। बाद में पीड़ित पक्ष नोएडा दादरी पहुंचकर दुल्हनों को लहंगे व जेवर भी दे आए। बाद में पीड़ित के परिवार के मनोज ने अपने बैंक खाते से उन्हें 50 हजार की रकम भी दी। तयशुदा समय पर 22 अप्रैल को जब लड़की पक्ष लगन सगाई लेकर नहीं पहुंचे तो पीड़ित पक्ष उनके मकान पर पहुंचे लेकिन दुल्हन पक्ष अपने मकान से लापता मिला। खोजबीन के बाद मनोज बुलंदशहर के सिकंदराबाद में मिला। दबाव देने पर वह लोग शाम के समय लगन चढ़ाकर चले गए। शादी के एक दिन पहले ही 25 अप्रैल को उदयराज ने संकित मावी को कॉल कर पांच लाख की मांग की। जिसमें संकित मावी ने सारी तैयारी होना बताकर समाज में इज्जत का वास्ता दिया और रकम देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवती पक्ष द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के कारण सदमे में आकर शादी वाले दिन संकित मावी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। आरोप है कि पीड़ित परिवार ने उक्त लोगों को दी गई अपनी रकम व जेवरात की वापस देने की मांग की तो उन्होंने हत्या करवाने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।


बयान...

मामले की जानकारी नहीं है। प्रार्थना पत्र आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -प्रमोद कुमार सिंह, सीओ, किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed