फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight culprits of Western UP under STF surveillance

पश्चिमी यूपी के इन आठ अपराधियों पर एसटीएफ की पैनी नजर, सबूत तलाश रहे पुलिस अफसर

Thu, 07 Jan 2021 11:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
Eight culprits of Western UP under STF surveillance
लाल घेरे में कुख्यात सुशील मूंछ - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ अपराधियों की एसटीएफ निगरानी कर रही है। हाल ही में जेल से छूटे इन अपराधियों ने जेल से भी अपना गैंग सक्रिय रखा था। इनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस दोबारा से इन्हें जेल भेज सकती है।

विज्ञापन


बदमाश सुशील मूंछ निवासी मथेडी मुजफ्फरनगर, पिंटू उर्फ भूरा निवासी मसूरी इंचौली, मोहित उर्फ कल्लू निवासी सैनी और जावेद निवासी कोतवाली समेत आठ अपराधी हैं। सभी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे हैं। पुलिस का दावा है कि जेल में रहते हुए भी इन अपराधियों की गतिविधियां संदिग्ध थीं। इसको देखते हुए एसटीएफ ने इनकी निगरानी शुरू कर दी है। उनके खिलाफ सबूत तलाश रही है। हालांकि अभी तक पुलिस और एसटीएफ को उनके खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: उजड़ गया परिवार, पति-पत्नी की मौत से मचा कोहराम, इलाके में पसरा मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अपराधी भूमिगत
जेल से बाहर आने के बाद कई अपराधी भूमिगत हो गए हैं। इन अपराधियों की सूची में भूमिगत हुए 12 संदिग्ध भी शामिल हैं। जो पुलिस की निगरानी में नहीं आ रहे हैं। इसकी जानकारी लगने पर अब एसटीएफ उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस का मानना है कि जमानत पर बाहर आए अपराधियों में खौफ है। इसके चलते वह घर से दूर दूसरी जगह पर हैं।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: खौफनाक तरीके से सलमान की हत्या, पंचायत में चार लाख रुपये लगाई जान की कीमत

गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर होगी कार्रवाई
कई अपराधियों की निगरानी एसटीएफ कर रही है। जेल से बाहर आए कई अपराधियों की निगरानी जनपद पुलिस भी कर रही है। संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - बृजेश सिंह, सीओ एसटीएफ, मेरठ

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed