फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight arrested in encounter in Saria gang and police, goods worth about 35 lakhs recovered

सरिया गैंग और पुलिस में मुठभेड़, मुख्य सरगना समेत आठ दबोचे, तकरीबन 35 लाख की कीमत का माल बरामद

Thu, 04 Jun 2020 12:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 04 Jun 2020 12:33 PM IST
सार

  • सरिया गैंग और पुलिस में मुठभेड़ मुख्य सरगना समेत आठ दबोचे]
  • मोदीपुरम माउंट लिट्रा जी स्कूल के पास उतार रहे थे चोरी का सरिया
  • बरामद माल की कीमत 30 से 35 लाख रुपए बताई गई है 

विज्ञापन
Eight arrested in encounter in Saria gang and police, goods worth about 35 lakhs recovered
meerut police - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली मेरठ हाईवे पर चोरी का सरिया लेकर जगह-जगह सप्लाई करने वाले एक गैंग की गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे पल्लवपुरम पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में मुख्य सरगना समेत आठ को भारी असलह के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सी ओ दौराला जितेंद्र सरगम को सूचना मिली थी कि पल्लवपुरम थाना क्षेत्र  के माउंट लिट्रा स्कूल के पास पड़े खाली मैदान  मे कुछ सरिया सरगना गिरोह के सदस्य चोरी का सरिया दो डीसीएम गाड़ियों से उतार रहे हैं। सूचना कि तुरंत  जानकारी  मिलते ही सीओ दौराला जितेंद्र सरगम इंस्पेक्टर दिग्विजय नाथ शाही ओर मोदीपुरम चौकी इंचार्ज विकास चौहान अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जहां पुलिस को आते देखकर मैदान में सरिया उतार रहे गैंग केे सदस्यों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जहां सी ओ दौराला टीम ने भी उन पर फायरिंग शुरू कर दी काफी देर फायरिंग चलने के बाद सरिया सरगना गैंग के आठ सदस्यों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया । जिनमे सरिया गैग का मुख्य सरगना वलीदपुर निवासी मनोज ओर उसके  सात साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनके पास एक कार ,एक बाइक, दो डीसीएम गाड़ी और  गाडी मे  करीब 30 से 35 लाख का सरिया भरा हुआ बताया गया ओर कार के अंदर एक लाईसेंस पिस्टल दो तंमचे ओर भारी मात्रा मे कारतूस बरामद करें है।


सीओ दौराला जितेंद्र सरगम के अनुसार सरिया गैग का सरगना मनोज दौराला ओर सरधना क्षेत्र में रात में मुजफ्फरनगर की ओर से आता हुआ सरियों को चोरी से उतरवाता था। जिसका काम रात भर हाईवे पर चलता था।इस काम के लिए हाईवे पर कई ढाबों से भी उसने सेटिंग कर रखी थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed