फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eid-Ul-Fitr 2021: there will be no ceremony of Eid Milan due to Corona in this year

कोरोना का असर: इस बार नहीं होगी ईद मिलन की रस्म, चांद रात में भी गायब रही रौनक, घर पर नमाज अदा करने की अपील

Fri, 14 May 2021 01:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाह आलम त्यागी, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाह आलम त्यागी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 May 2021 01:35 PM IST
सार

जामिया दारूस सलाम पांचली बुजुर्ग के मोहतमिम मौलाना यूसुफ कासमी ने हदीस के हवाले से बताया कि जब महामारी का दौर चल रहा हो तो अल्लाह के नबी का फरमान है कि जो लोग जहां है वहीं कायम करें।

विज्ञापन
Eid-Ul-Fitr 2021: there will be no ceremony of Eid Milan due to Corona in this year
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीस रोजों के बाद जिसका इंतजार था वह ईद-उल-फितर का पर्व आज मनाया जा रहा है। गुरुवार को चांद रात में बाजारों में रौनक नहीं हुई। इस बार ईदगाह तो अपनी जगह होंगे लेकिन, वहां ईद की नमाज नहीं होगी। न नए कपड़े होंगे, न ही ईद मिलन की रस्म होगी। गलियां सूनीं ही रहेंगी, इतनी चहल-पहल नहीं होगी, जितनी अमूमन हर ईद पर होती थी।

विज्ञापन


ईद-उल-फितर को लेकर सभी जगह उत्साह का माहौल है। रोजेदारों की खुशी में कोई कमी नहीं है, वह घर में नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्रिया अदा करेंगे। साथ ही कोरोना से निजात के लिए दुआ की जाएगी। रमजान का पाक महीना गुरुवार को खत्म हो गया। रात को ईद के चांद का दीदार होते ही लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद देना शुरू कर दिया। पहले घर-परिवार के लोगों को बधाई दी। इसके बाद फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और शुभचिंतकों को ईद मुबारक के संदेश भेजें।
विज्ञापन


जामिया दारूस सलाम पांचली बुजुर्ग के मोहतमिम मौलाना यूसुफ कासमी ने हदीस के हवाले से बताया कि जब महामारी का दौर चल रहा हो तो अल्लाह के नबी का फरमान है कि जो लोग जहां है वहीं कायम करें। मौलाना ने सभी से ईद की नमाज घरों में ही अदा करने की अपील की। उन्होंने बताया कि मस्जिदों में केवल तीन से पांच नमाजी ही ईद की नमाज अदा करेंगे। सभी से दूरी बनाकर घर में रहकर फोन पर ही एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने की बात कही। वहीं मुफ्ती लुकमान हर्रा ने बताया कि शरीयत के अनुसार ईद मनाने से पहले फितरा और जकात अदा करना जरूरी है लेकिन, हालात बहुत बदलते हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed