फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eid today, take care of you, will be root diversion

ईद आज, रहेगा रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर  

Mon, 26 Jun 2017 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 26 Jun 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
Eid today, take care of you, will be root diversion
दिल्ली रोड पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

आज ईद के मौके पर शहर में संभलकर निकलें। दिल्ली रोड स्थित ईदगाह पर मुख्य नमाज और अन्य मस्जिदों में नमाज के चलते सोमवार तड़के पांच बजे से दोपहर दो बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। सीओ ट्रैफिक मोनिका यादव के अनुसार डायवर्जन के दौरान शहर में भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


यह रहेगा रूट डायवर्जन
 - दिल्ली व बागपत की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें परतापुर बाईपास से सरधना फ्लाईओवर, कंकरखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर होते हुए जीरो माइल चौराहा, रजबन पेट्रोल पंप, नैंसी चौराहा, औघड़नाथ मंदिर, बालाजी मंदिर मोड़, वेस्ट एंड रोड, गुरु तेग बहादुर रोड से सदर थाना होते हुए भैसाली बस अड्डे पहुंचेंगी। वापसी में दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली रोडवेज बसें इसी मार्ग से जा सकेंगी।
विज्ञापन

 -दिल्ली, गाजियाबाद से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर व रुड़की की ओर जाना है, ऐसे वाहन परतापुर तिराहे से बाईपास होते हुए शोभापुर, मोदीपुरम बाईपास के रास्ते से जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाला यातायात, जिसे दिल्ली व गाजियाबाद जाना है वह मोदीपुरम बाईपास से शोभापुर, परतापुर बाईपास तिराहा होते हुए गाजियाबाद व दिल्ली की तरफ जा सकेगा।
 - मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाला यातायात, जिसे गढ़ या मुरादाबाद जाना है उसे जीरो माइल चौराहे से कमिश्नरी आवास चौराहा, चौधरी चरण सिंह विवि रोड से गढ़ रोड पर जाने दिया जाएगा। हापुड़ की तरफ जाने वाले वाहनों को तेजगढ़ी चौराहे से शास्त्रीनगर एल ब्लॉक तिराहा होकर होकर निकाला जाएगा।
- दिल्ली चुंगी शारदा रोड और ब्रह्मपुरी चौराहे से भूमिया पुल की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
- हापुड़ अड्डा चौराहे से भूमिया का पुल व गोलाकुआं की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- हापुड़ रोड से आने वाले सभी प्रकार के वाहन एल ब्लॉक शास्त्रीनगर हापुड़ अड्डे की तरफ नहीं जाने दिए जाएंगे। हापुड़ अड्डा से एल ब्लॉक की तरफ भी कोई भी वाहन नहीं जाएगा। ऐसे वाहन एल ब्लॉक चौकी से तेजगढ़ी चौराहे की तरफ जा सकेंगे।
- बागपत अड्डा फुटबाल चौक से ईदगाह, रेलवे रोड की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। बेगमपुल से सोतीगंज, जली कोठी, रेलवे रोड ईदगाह की ओर दिल्ली रोड पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- गढ़ रोड से आने वाला यातायात गांधी आश्रम चौराहे से हापुड़ अड्डा चौराहे की तरफ नहीं जाएगा। गांधी आश्रम चौराहे से वाहन हंस चौपला, सर्किट हाउस की तरफ डायवर्ट होंगे।
- ईव्ज चौराहे से हापुड़ अड्डे की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ईव्ज चौराहा से वाहनों को अंबेडकर चौराहा, सर्किट हाउस की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- घंटाघर से रेलवे रोड चौराहे की ओर तथा केसरगंज की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसी प्रकार जैन नगर तिराहे से रेलवे रोड चौराहा व ईदगाह की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- जेएनएनयूआरएम व प्राईवेट सिटी बसें गांधी आश्रम, हंस चौपला, सर्किट हाउस, कमिश्नर आवास चौराहा से बाउंड्री रोड होकर जीरोमाइल चौराहे तक आएंगी-जाएंगी।

गाजियाबाद जाएं तो समझ लें रूट
गाजियाबाद में भी ईद की नमाज के दौरान तड़के से सुबह 11 बजे तक एनएच-58 और जीटी रोड पर रूट डायवर्ट रहेगा। सुबह सात बजे से लालकुआं से जीटी रोड पर भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। दुपहिया वाहनों और कारों को चौधरी मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा। एनएच-58 पर श्रीराम पिस्टन के पास रास्ते को सिंगल लेन कर दिया जाएगा। 


समझ लें रूट डायवर्जन
- लालकुआं और भाटिया मोड़ से कोई भी वाहन चौधरी मोड़ की ओर नहीं जा पाएगा। इन वाहनों को विवेकानंद नगर फ्लाईओवर से निकाला जाएगा।
- चौधरी मोड़ से पुराने बस अड्डे तक जाने वाले वाहनों को कालका गढ़ी चौक से होली चाइल्ड से होते हुए निकाला जाएगा। चौधरी मोड़ से पुराने बस अड्डे तक कोई वाहन सीधा नहीं जा सकेगा।
- मेरठ तिराहे से घंटाघर जाने वाले वाहनों को हापुड़ तिराहे से पुराने बस अड्डे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- एनएच-58 पर दिल्ली पब्लिक स्कूल से सिहानी चुंगी पुलिस चौकी तक मार्ग सिंगल लेन रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed