माछरा। पवित्र रमजान माह के अंतिम दिनों में आगामी ईद-उल-फितर के त्योहार को लेकर बाजार पूरी तरह गुलजार हो उठे हैं। ईद-उल-फितर का त्योहार रमजान के रोजे के बाद मनाया जाता है जो खुशी और भाईचारे का प्रतीक है। माछरा, मुंडाली, हसनपुर, सिसौली, अजराडा, भटीपुरा आदि के बाजारों में काफी खरीद हुई साथ-साथ मेरठ, किठौर आदि के बाजारों में भी ग्रामीण खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। कपड़ा, जूता, रेडीमेड गारमेंट, किराना आदि की दुकान पर ग्राहकों की काफी भीड़ रही। पुरुषों के साथ-साथ बाजार में महिलाएं भी खरीदारी करते हुए दिखाई दी। जैसे-जैसे ईद का त्योहार नजदीक आएगा, बाजारों में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ेगी।