फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eid prayers should be performed at homes: Shahra

शहरकाजी सहित उलमाओं की अपील, घर पर ही अदा करें ईद की नमाज, किताब या मोबाइल में देखकर पढ़ें खुतबा

Wed, 20 May 2020 12:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Eid prayers should be performed at homes: Shahra
शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन 4.0 के साथ सरकार ने छूट के लिए नई गाइडलाइन जरूर जारी की है। लेकिन मेरठ में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों के कारण प्रशासन सख्ती में ढील देने के मूड में नहीं है। 24 या 25 मई को चांद दिखने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाएगा। शहरकाजी सहित अन्य उलमाओं ने ईद की नमाज घरों पर अदा करने की अपील की।

विज्ञापन


शहरकाजी जैनुस सजिद्दीन ने बताया कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या ने मेरठ को रेड जोन में डाल दिया है। उन्होंने बताया जिन लोगों पर रोजा फर्ज है उन पर ईद की नमाज वाजिब है।
विज्ञापन


जुमे की नमाज की जगह घर पर जोहर (दोपहर) की नमाज अदा करते हैं। जबकि ईद की नमाज न पढ़ने वाले लोग घरों में दो या चार रकाअत चाश्त (फजर की नमाज से एक घंटा बाद) की नमाज अदा करेंगे। जिससे ईद की नमाज जितना सवाब मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नमाज के बाद खुतबा भी पढ़ें, किताब में या मोबाइल में देखकर खुतबा पढ़ेंगे। क्योंकि खुतबा भी नमाज का हिस्सा है। लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए ईद मनाएंगे।

सदर बाजार स्थित मदरसा इमदादुल इस्लाम के उपाध्यक्ष मौलाना शाहीन जमाली ने बताया पहली बार लोग ईद की नमाज घरों पर अदा करेंगे। लेकिन इस मुश्किल समय में ये निर्णय बहुत जरूरी भी था।


पूरे देश और दुनिया में कोरोना ने कहर बरपा रखा है, ऐसे में प्रशासन का साथ देने के लिए लोगों हमेशा साथ खड़ा होना है। कहा जरूरतमंदों की मदद करते हुए ईद का त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि समाज की भलाई के लिए प्रशासन के नियमों का सख्ती से पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed