{"_id":"6aa4153bef37382cfb060532","slug":"efforts-made-with-honesty-build-a-better-future-meerut-news-c-72-1-mct1014-159236-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ईमानदारी से किए प्रयास भविष्य बेहतर बनाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ईमानदारी से किए प्रयास भविष्य बेहतर बनाते हैं
विज्ञापन
एनएएस इंटर कॉलेज में छात्रों के साथ संवाद में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने दिए कामयाबी के टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए विद्यार्थियों को अपने वर्तमान के साथ पूरी ईमानदारी से न्याय करना चाहिए। ईमानदारी से किए गए प्रयास ही भविष्य बेहतर बनाते हैं।
यह बात नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने शुक्रवार को एनएएस इंटर कॉलेज के पंडित गंगा दान शर्मा सभागार में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से कही। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के सहजता से जवाब दिए और अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
शासन से मिले निर्देशों के अनुसार हुए इस संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधक एवं पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने की। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का प्रबंध समिति सदस्य अमित शर्मा और प्रधानाचार्य आभा शर्मा ने बुके एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
0 प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने नगर आयुक्त का आभार जताते हुए कहा कि विद्यार्थियों में ही देश का भविष्य छिपा है। कॉलेज उनके भविष्य को संवारने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य नियंता पुष्पेंद्र कुमार, एनसीसी प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विशांत तेवतिया, डॉ. सोहन पाल, दीपक शर्मा सहित कॉलेज परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी नेछात्र संवाद को विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया। प्रशांत चौधरी ने छात्र हित को सर्वोपरि रखने की बात कही। प्रधानाचार्य आभा शर्मा ने कहा कि पाठ्य सहगामी गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यार्थियों ने यह पूछे सवाल
सवाल: लक्ष्य को हासिल करने के लिए किन बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। - पूजा
जवाब: लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए नियमित मेहनत, अनुशासन और समय का सही उपयोग जरूरी है। पूरी ईमानदारी से किए गए प्रयास ही भविष्य को बेहतर बनाते हैं।
सवाल: प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए कैसे तैयारी करनी चाहिए। -अमित
जवाब: किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए विषय की अच्छी समझ के साथ सामान्य ज्ञान, पढ़ने की आदत और अपने आसपास की घटनाओं के प्रति जागरूकता जरूरी है। सफलता के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए।
सवाल: असफलता मिलने पर विद्यार्थियों को क्या करना चाहिए। - मोहित
जवाब: असफलता को रुकावट नहीं, बल्कि सीखने का अवसर मानना चाहिए। अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार करें और दोबारा बेहतर तैयारी के साथ प्रयास करें।